फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five-Kund Mahayagya Concluded at Gayatri Temple During Pitru Paksha

Gurugram News: गायत्री मंदिर में पितृ पक्ष पर पांच कुंडीय महायज्ञ संपन्न

Sun, 27 Sep 2026 03:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 03:54 PM IST
विज्ञापन
Five-Kund Mahayagya Concluded at Gayatri Temple During Pitru Paksha
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फर्रुखनगर। पितृ पक्ष के अवसर पर रविवार को फर्रुखनगर के गायत्री मंदिर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ संपन्न हुआ। गायत्री परिवार ट्रस्ट, की ओर से रविवार दोपहर तक चला। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सपरिवार भाग लिया। उन्होंने गायत्री मंत्रों के साथ यज्ञ में आहुतियां डालीं। श्रद्धालुओं ने अपने पूर्वजों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। उनकी आत्मा की शांति, सद्गति और मोक्ष के लिए प्रार्थना की गई। गायत्री परिवार ट्रस्ट के संयोजक अनिल कुमार शर्मा ने इस अवसर पर जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पितृ पक्ष पर किया गया यज्ञ पितरों तक सीधी पहुंच रखता है। यह परिवार में सुख-शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है। यज्ञ के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया। पितृ पक्ष में पूर्वजों को याद करने और उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त करने का विशेष महत्व है। इस दौरान किए गए धार्मिक अनुष्ठान पितरों की आत्मा को शांति प्रदान करते हैं। अनिल कुमार शर्मा के अनुसार, ऐसे यज्ञ परिवार में सकारात्मकता लाते हैं। यह परंपरा परिवार के सदस्यों को एकजुट करती है और आध्यात्मिक लाभ देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed