फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Five accused of robbing a trolley on the strength of weapons arrested

Gurugram News: हथियार के बल पर ट्राॅला लूटने के पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 12:55 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Five accused of robbing a trolley on the strength of weapons arrested
पुलिस ने तीन दिन की रिमांड पर लिया, ट्राॅला बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


गुरुग्राम। बिलासपुर थाना क्षेत्र में 20 दिन पहले बोलेरो गाड़ी में आए बदमाशों द्वारा ट्राॅला लूटने के मामले में मानेसर क्राइम ब्रांच की टीम ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया ट्राॅला भी बरामद कर लिया है। पुलिस आरोपियों को तीन दिन का रिमांड पर लेकर जांच में जुटी है।
सीआईए मानेसर प्रभारी सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि बीस दिन पहले रात को एक ट्राॅला चालक ने बिलासपुर थाने में दी शिकायत में बताया कि ओल्ड राव होटल के नजदीक हाइवे पर एक बोलेरो गाड़ी में आए पांच-छह बदमाशों ने हथियार के बल पर उसका ट्राॅला लूट लिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले में अपराध शाखा मानेसर की टीम ने हथियार के बल पर ट्राॅला लूटने वाले चार आरोपियों को सोहना रोड तावडू से गिरफ्तार कर लिया। वहीं लूटे गए ट्राॅला को खरीदने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गत शुक्रवार को बहादुरगढ़ झज्जर से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान सब्बीर निवासी रिठड़ नूंह, अनीश निवासी शिकारपुर नूंह, मुफीद निवासी शिकारपुर नूंह, आजाद निवासी राहड़ी नूंह व सतीश राठी उर्फ बबलू निवासी बापड़ोदा झज्जर के रूप में हुई।
विज्ञापन





लूट की वारदात के लिए साथी की बोलेरो मांगकर लाए थे


आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि आरोपी सब्बीर, अनीश, मुफिद व आजाद अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर लूट व डकैती करने की वारदात को अंजाम देने में सक्रिय हैं। ट्राॅला लूटने से पहले अनीश अपने एक साथी से बोलेरो मांगकर लाया था। उस बोलेरो में सवार होकर लूट करने के लिए शाहजहांपुर (राजस्थान) में अपने शिकार की तलाश में खड़े थे, तभी ट्राॅला ड्राइवर एक नए ट्राॅला में दिखाई दिया। जिसे लूटने की योजना बनाई, सभी शाहजहांपुर से ट्राॅला के पीछे अपनी बोलेरो में सवार होकर चल दिए। रास्ते में ट्रैफिक जाम होने के कारण ये उस ट्राॅला को लूटने में असमर्थ रहे। इसके बाद फिर ओल्ड राव होटल के पास मौका पाकर हथियार के बल पर ट्राॅला चालक को काबू कर लिया और उसके कब्जे से ट्राॅला लूटकर ले गए। ट्राॅला को 4.50 लाख रुपये में बेच दिया, जिससे 1.40 लाख रुपये भी ले लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed