फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   First year girl students will get 130 seats in hostel

प्रथम वर्ष की छात्राओं को छात्रावास में मिलेंगी 130 सीट

Mon, 18 Oct 2021 07:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
First year girl students will get 130 seats in hostel
गुरुग्राम। राजकीय महाविद्यालय सेक्टर-14 में स्नातक के प्रथम वर्ष की छात्राओं को छात्रावास में 130 सीट आवंटित की गई हैं, जिनमें दाखिला प्रक्रिया चल रही है। महाविद्यालय के छात्रावास में 20 फीसदी यानी 26 सीटें अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के लिए आरक्षित हैं। वहीं ऑनर्स विषयों की छात्राओं के लिए 2-2 सीटें आवंटित की गई हैं। ऐसे में छात्रावास में रहने के लिए मेरिट सूची जारी की गई है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 30 किलोमीटर से अधिक दूरी के रिहायश वाली छात्राओं को मेरिट के अनुसार छात्रावास में जगह मिलती है। जबकि बीए की छात्राओं को छात्रावास में जगह नहीं मिलेगी।
विज्ञापन

महिला महाविद्यालय के पांच छात्रावास में 670 छात्राओं के ठहरने की व्यवस्था है, जिसमें द्वितीय और तृतीय वर्ष की छात्राएं भी रहती हैं। स्नातक के प्रथम वर्ष की छात्राओं के लिए 130 सीट और स्नातकोत्तर की छात्राओं के लिए 30 सीट आवंटित है। स्नातकोत्तर में दाखिला प्रक्रिया चल रही है, ऐसे स्नातकोत्तर की छात्राओं को दाखिले मिलने के बाद ही छात्रावास मिलेगा। छात्राओं को अंकों के आधार पर छात्रावास में सीट दी जा रही हैं, जिसमें आवेदन करने वाली छात्राओं की मेरिट जारी की गई है।
विज्ञापन

भूगोल ऑनर्स में 2 सीट पर 96.6 फीसदी अंक, हिंदी ऑनर्स में 83 फीसदी, राजनीतिक विज्ञान में 101 फीसदी, इतिहास ऑनर्स में 96.6 फीसदी, बीकॉम ऑनर्स में 97 फीसदी, बॉटनी ऑनर्स में 100.6 फीसदी, गणित ऑनर्स में 102 फीसदी, अर्थशास्त्र ऑनर्स में 100 फीसदी, अंग्रेजी ऑनर्स में 101.8 फीसदी अंक पर 2-2 सीट छात्राओं को मिली है। वहीं, अनुसूचित जाति वर्ग के आरक्षित सीट पर 96.6 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को छात्रावास में जगह मिली है। जबकि खुली श्रेणी में 102 फीसदी से अधिक अंक वाली छात्राओं को छात्रावास में जगह मिल सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास की वार्डन अनिता राठी ने बताया कि स्नातक के प्रथम वर्ष में 11640 रुपये छात्राओं से छात्रावास में रहने की फीस ली जाती है, जिसमें 3200 रुपये वापसी शुल्क छात्राओं के छात्रावास छोड़ने पर मिल सकेगा। द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं को 8440 रुपये छात्रावास की फीस जमा करानी होगी। अनिता राठी ने बताया कि छात्रावास में रहने वाली छात्राओं से 1900 रुपये प्रतिमाह खाने का शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed