{"_id":"60b39cc58ebc3e34f55e75de","slug":"first-time-drive-through-vaccination-to-be-conduct-at-three-places-916-is-vaccinated-gurgaon-news-noi584523540","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली बार 3 जगहों पर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन, 916 को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली बार 3 जगहों पर ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन, 916 को लगा टीका
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में रविवार को जिले में पहली बार तीन अलग-अलग जगहों पर इसके तहत टीकाकरण किया गया। इस दौरान कुल 916 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। वहीं जिले में कुल 5265 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें 18-44 आयु वर्ग में 3884 लाभार्थी शामिल रहे।
स्वास्थ्य विभाग की योजना के मुताबिक जिले में रविवार को एमजी रोड स्थित सिटी सेंटर मॉल, सेक्टर-48 स्थित कैंडर टेक फेस व सेक्टर-21 स्थित कैंडर टेक फेस में ड्राइव थ्रू वैक्सीनेशन के तहत टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें से डीएलएफ सिटी सेंटर मॉल में सर्वाधिक 500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य था, लेकिन यहां पर शाम तक 590 लोगों को टीका लगा दिया गया। वहीं, सेक्टर-48 स्थित कैंडर टेक फेस में 218 व सेक्टर-21 में 108 लोगों को टीका लगाया गया। वहीं, ट्रांसजेंडर्स के लिए डूंडाहेड़ा में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जहां कुल 190 लाभार्थियों ने टीका लगवाया।
वहीं रविवार को जिले में कुल 5265 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इसमें से 18-44 आयु वर्ग में सर्वाधिक 3884 लोगों को टीका लगाया गया, जबकि 45 साल से ऊपर के 1260 लोगों को टीका लगाया गया। 18-44 आयु वर्ग में 836 लोगों को शासकीय केंद्रों पर टीका लगाया गया जबकि 3048 लोगों को निजी केंद्रों पर टीका लगाया गया। वहीं, 29 स्वास्थ्यकर्मियों को भी कोरोना का टीका लगा जबकि लाभार्थियों में 92 फ्रंटलाइन वर्कर्स भी शामिल रहे। इसी के साथ टीका लगवाने वालों की कुल संख्या अब बढ़कर 6 लाख 75 हजार 486 हो गई है।