फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Firefighting staff to go on state-wide strike if demands are not met.

Gurugram News: मांगें पूरी नहीं होने पर अग्निशमन कर्मचारी करेंगे राज्यव्यापी हड़ताल

Wed, 01 Jul 2026 05:56 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
Firefighting staff to go on state-wide strike if demands are not met.
बुधवार की दोपहर हुई गेट मीटिंग में 6, 7 व 8 अगस्त को हड़ताल की घोषणा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ सेक्टर-29 स्थित फायर स्टेशन पर बुधवार की दोपहर को गेट मीटिंग की गई। गेट मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा अग्निशमन विभाग यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिणंद व जिला प्रधान साहून खान ने की। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि मांगों के पूरा नहीं होने पर 6, 7 व 8 अगस्त को राज्यव्यापी हड़ताल की जाएगी। यूनियन पदाधिकारियों का कहना था कि 13 जून को प्रदेश सरकार के साथ हुई बातचीत में कर्मचारियों की जायज मांगों को लेकर सहमति बनी थी लेकिन सरकार ने मांगो के बारे में कोई पत्र अभी तक जारी नहीं किया है।
जिला प्रधान साहून खान ने कहा कि हरियाणा अग्निशमन के सभी कर्मचारियों की एक व दो जुलाई को प्रदेश के सभी दमकल केंद्रों पर गेट मीटिंग की जा रही है। गेट मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि 7 जुलाई से 22 जुलाई तक सभी जिलों में अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा हरियाणा सरकार के खिलाफ रैलियां निकाली जाएंगी। सरकार ने कर्मचारियों की मानी गई मांगों के पत्र जारी नहीं किए तो हरियाणा फायर विभाग के सभी कर्मचारी 6, 7 व 8 अगस्त को हड़ताल करेंगे। अगर प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की मांगों को नहीं माना तो यह अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगी।
विज्ञापन

कर्मचारियों की मुख्य मांगों में फरीदाबाद अग्निकांड में शाहिद हुए दोनों फायरकर्मियों परिवार को एक-एक करोड़ रुपये सहायता राशि व एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी, पैरोल फायरमैन व चालक को फायर ऑपरेटर के पदों पर नियमित, एचआरएनके कर्मचारियों को पैरोल पर करके नौकरी की गारंटी, हड़ताल का वेतन जारी, फायरकर्मियों को जोखिम भत्ता वर्दी भत्ता दिया जाए। गेट मीटिंग में नगर पालिका के जिला प्रधान राजेश कुमार, बसंत कुमार, फायर विभाग से प्रदीप कुमार, कुलदीप, सोमबीर, योगराज, सुनील, रामपाल व राजेश सहित अन्य फायरकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed