फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire NOC for 14 Gurugram Metro stations

Gurugram News: गुरुग्राम मेट्रो के 14 स्टेशनों को फायर एनओसी

Tue, 18 Aug 2026 12:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fire NOC for 14 Gurugram Metro stations
पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर नौ तक चल रहा निर्माण कार्य
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) के पहले चरण में प्रस्तावित 14 मेट्रो स्टेशनों को अग्निशमन विभाग ने फायर एनओसी दे दी है। जीएमआरएल ने सभी स्टेशनों की फायर सेफ्टी ड्राइंग विभाग को सौंपी थी। जांच के बाद विभाग ने इसे मंजूरी प्रदान कर दी।
गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो कॉरिडोर का निर्माण किया जा रहा है। इस हिस्से में 14 एलिवेटेड स्टेशन बनाए जाने हैं। जीएमआरएल की ओर से स्ट्रक्चरल डिजाइन के साथ स्टेशनों का फाइनल डिजाइन तैयार किया गया है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा के लिए अग्निशमन से जुड़े सभी जरूरी प्रावधान शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन

स्टेशनों पर फायर फाइटिंग सिस्टम, आपातकालीन निकासी मार्ग, धुआं नियंत्रण व्यवस्था और अन्य सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था की जाएगी। फायर एनओसी के लिए जीएमआरएल की टीम ने प्रत्येक स्टेशन पर निर्धारित अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्टेशनों में मिलेनियम सिटी सेंटर, सेक्टर-45, साइबर पार्क, सेक्टर-47, सुभाष चौक, सेक्टर-48, सेक्टर-72ए, हीरो होंडा चौक, उद्योग विहार फेज-6, सेक्टर-10, सेक्टर-37, बसई गांव, सेक्टर-9 और सेक्टर-101 स्टेशन शामिल हैं।

बता दें कि ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के तहत मिलेनियम सिटी सेंटर से साइबर हब तक मेट्रो का निर्माण प्रस्तावित है। इसमें सेक्टर-5 से गुरुग्राम रेलवे स्टेशन तक भी कनेक्टिविटी दी जानी है। परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 और बसई से द्वारका एक्सप्रेसवे तक मेट्रो का निर्माण किया जा रहा है। इसी चरण में सेक्टर-33 में मेट्रो डिपो के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। परियोजना के दूसरे चरण में सेक्टर-9 से साइबर सिटी तक मेट्रो निर्माण के लिए टेंडर जारी किया जाना है। जीएमआरएल की ओर से टेंडर को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया चल रही है। अधिकारियों के अनुसार, टेंडर जल्द जारी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed