{"_id":"6213821265800b7b3043a9bb","slug":"fire-in-the-hospital-s-freeze-due-to-short-circuit-gurgaon-news-noi6333667152","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के फ्रीज में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्ट सर्किट से अस्पताल के फ्रीज में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहना। सोहना के सरकारी अस्पताल के स्टोर रूम में रखे फ्रीज में रविवार रात अचानक आग लग गई। अस्पताल में तैनात कर्मचारियों और ड्यूटी डॉक्टर की सूझबूझ से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। अन्यथा स्टोर में रखीं तमाम दवाइयों का स्टॉक राख हो जाता। आग से केवल कुछ आपात सेवाओं में काम आने वाले इंजेक्शन ही जल पाए। ज्यादा नुकसान नहीं हुआ।
घटना रात करीब 12 बजे की है। उस समय अस्पताल के आपातकाल विभाग में डॉक्टर योगेश साहू तैनात थे। अचानक किसी कर्मचारी की आग-आग चिल्लाने की आवाज आई। डॉ. साहू स्टोर रूम की ओर दौड़े। उस समय वार्ड में तैनात कर्मचारी और स्टाफ नर्स भी स्टोर रूम की तरफ दौड़ी और फायर सेफ्टी सिस्टम की मदद से आग पर काबू पा लिया। इस दौरान ही डॉ. साहू ने एसएमओ डॉ. नवल किशोर और फायर बिग्रेड को सूचना दे दी, लेकिन जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती, आग पर काबू पा लिया गया था। एसएमओ डॉ. नवल किशोर ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है। अचानक फ्रीज में शॉर्ट सर्किट हो गया। इस घटना में फ्रीज में आपात सेवाओं में काम आने वाले कुछ खास इंजेक्शन और दवाइयां रखी थीं, जो पूरी तरह जल गए हैं। शेष दवाइयां और दूसरे सामान सुरक्षित हैं।
---------