फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fire Breaks Out Near School in Aldoka; Panic and Screaming Ensue

Gurugram News: आलदोका में स्कूल के पास लगी आग, मची चीख-पुकार

Tue, 12 May 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Fire Breaks Out Near School in Aldoka; Panic and Screaming Ensue
-दो दमकल की गाड़ियों ने पाया आग पर काबू, ईधन व भूसे के ढेर में लगी थी आग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। नूंह जिले के गांव आलदोका में सोमवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब राजकीय प्राथमिक पाठशाला के सामने पड़े ईंधन और भूसे के ढेर में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटों को देखकर न केवल पाठशाला के विद्यार्थी डर से चीखने-चिल्लाने लगे, बल्कि अध्यापकों के भी हाथ पैर फूल गए। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आग को फैलने से रोकते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
तब तक किसान गोपी, निहाल आदि का हजारों रुपये का पशुओं को चारा व लकड़ियां जलकर राख हो गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। आग से आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे लोगों में डर और दहशत का माहौल बन गया।तेज गर्मी और हवा के कारण आग लगातार फैल रही थी, जिससे दमकल कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में दमकल विभाग का सहयोग किया। ग्रामीण बाल्टियों और पाइपों के जरिए पानी डालकर आग को फैलने से रोकने का प्रयास करते रहे। आग स्कूल के सामने लगी होने के कारण लोगों को डर था कि कहीं आग स्कूल, आसपास के मकानों या अन्य लोगों की प्लाटों तक न पहुंच जाए। हालांकि समय रहते ग्रामीणों की तत्परता से आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed