{"_id":"683c9f3e377177c87601bb54","slug":"fire-breaks-out-in-junk-warehouse-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-58953-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: कबाड़ के गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
फायर विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, आधे घंटे में बुझाई आग
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। बसई गांव से गढ़ी रोड पर स्थित कबाड़ के गोदाम में रविवार की सुबह करीब 5.30 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग की लपटें और धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया। कबाड़ गोदाम में आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका है।
आग लगने की सूचना मिलते ही भीमनगर फायर स्टेशन से दमकल की गाड़ी भेजी गई। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण कबाड़ के गोदाम में रखे ज्वलनशील पदार्थ ने स्थिति को और गंभीर बना दिया। कबाड़ में प्लास्टिक के सामान व थैलियां और कागज व गत्ते होने के कारण जल्द ही आग पकड़ ली। दमकल की तीन गाड़ियों से कबाड़ पर पानी का छिड़काव करकेे करीब 30 मिनट में आग बुझाई गई। भीमनगर फायर स्टेशन से अधिकारी नरेंद्र ने बताया कि सुबह करीब 5.30 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही तीन गाड़ियां मौके पर भेज दी थीं। कबाड़ के गोदाम में आग लगने के कारण का पता नहीं चला है। संभावना है कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी थी।