{"_id":"69d35644173f0ffdcf06bccf","slug":"fire-breaks-out-at-a-furniture-shop-in-sector-89-gurugram-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram Fire: सेक्टर-89 में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप; दमकलकर्मियों ने पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram Fire: सेक्टर-89 में फर्नीचर की दुकान में लगी आग, मचा हड़कंप; दमकलकर्मियों ने पाया काबू
Mon, 06 Apr 2026 12:14 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:14 PM IST
विज्ञापन
Gurugram Fire
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के सेक्टर-89 में सीएनजी-पेट्रोल पंप के पास फर्नीचर की एक दुकान में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। सूचना मिलते ही सेक्टर-37 फायर स्टेशन व मानेसर फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल टीमों ने फर्नीचर की दुकान में लगी आग पर काबू पाया है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दुकान में काफी सामान जल गया।
विज्ञापन
मानेसर फायर स्टेशन से अधिकारी ललित ने बताया कि फर्नीचर की दुकान में आग लगने के कारण का पता किया जा रहा है। संभावना है कि शार्ट सर्किट होने से दुकान में आग लगी है। सामान जलने से नुकसान का आकलन नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही नुकसान व आग लगने के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन