फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   FIR registered against gangster Lawrence Bishnoi's close aide Ankit Narwal and his associates

Gurugram News: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी अंकित नरवाल व साथियों पर प्राथमिकी दर्ज

Sat, 06 Jun 2026 11:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against gangster Lawrence Bishnoi's close aide Ankit Narwal and his associates
- दुकान संचालक से मारपीट का मामला, 30 मई को डीएलएफ फेज-5 इलाके में वारदात
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी अंकित नरवाल व उसके साथियों पर गुरुग्राम के सेक्टर-53 थाना में प्राथमिकी दर्ज हुई है। गुरुग्राम के एक सरिया दुकान संचालक को उधार दिलाए रुपये वापस न कराने पर बुलाकर मारपीट करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज हुई है। पीड़ित सरिया दुकान संचालक का आरोप है कि डीएलएफ फेज-5 इलाके में 30 मई को एक मकान में बुलाकर उसे लात-घूसों व पिस्टल के बट से पीटा गया।
सेक्टर-53 थाना एसएचओ इंस्पेक्टर प्रवीन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी के नाम के अलावा अन्य जानकारी शिकायतकर्ता ने नहीं दी है। मामले में जांच की जा रही है। पुलिस को शिकायत झज्जर के खुडन गांव के अतुल पुनिया ने दी है। ये गुरुग्राम के वजीरपुर में सरिया की दुकान चलाते हैं। अतुल ने अपने साथी को अंकित नरवाल से 2 लाख रुपये अपनी जिम्मेदारी पर दिलवाए थे। अतुल को ही ये रुपये वापस करने थे। 30 मई को अतुल ने 20 हजार रुपये अंकित के बड़े भाई विकास नरवाल के खाते में ट्रांसफर किए। आरोप है कि 30 मई को ही विकास ने अतुल को कॉल कर कहा कि मेरा भाई अंकित नरवाल डीएलएफ फेज-5 एक्सक्लूसिव फ्लोर के मकान में तीसरी मंजिल पर बुला रहा है।
विज्ञापन

शिकायत में अतुल ने बताया कि इस पते को वो पहले से जानता था। 30 मई की रात 11 बजे वो बताए गए पते पर पहुंचा तो वहां अंकित नरवाल व उसके साथी विक्की कालिया, सनी नांदल, हर्ष, मोनू, राहुल व एक लड़का मिले। इन सभी को अतुल पहले से जानता था। आरोप है कि अंकित ने बैठने को कहा तो जैसे ही अतुल सोफे पर बैठने लगा तो अंकित व अन्य सभी थप्पड़, लात-घूसे मारने शुरू कर दिया। आरोप है कि अंकित ने पिस्टल के बट से भी मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई और वायरल करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने अस्पताल जाकर इलाज कराया। 4 जून को फिर से जाकर अपना मेडिकल कराया और शिकायत पुलिस को दी। मामले में अब प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed