{"_id":"689e2ad52e022babeb004769","slug":"fir-against-six-flat-owners-for-hosting-foreign-nationals-without-filling-c-form-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64758-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बिना सी-फार्म भरे विदेशी नागरिक ठहराने पर छह फ्लैट मालिकों पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बिना सी-फार्म भरे विदेशी नागरिक ठहराने पर छह फ्लैट मालिकों पर एफआईआर
विज्ञापन
नाइजीरिया और तंजानिया के हैं नागरिक, पुलिस कर रही आगामी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस ने सेक्टर-107 स्थित सिग्नेचर ग्लोबल सोलरा सोसाइटी के फ्लैट्स में विदेशी नागरिक ठहराने पर छह फ्लैट मालिकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इन फ्लैट मालिकों ने पुलिस को बिना सूचित किए, बिना सी-फार्म भरे विदेशी नागरिक व एनआरआई को ठहराया था। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
गुरुग्राम पुलिस की इंटेलिजेंस विंग की टीम ने राजेंद्रा पार्क थाने की पुलिस के साथ मिलकर बिना सी-फार्म भरे और संबंधित थाने को सूचना दिए बिना ही विदेशी नागरिक व एनआरआई को फ्लैट्स में रखने/ठहराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस फ्लैट मालिकों पर फॉरनर एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। आरोपी फ्लैट मालिकों ने छह अलग-अलग फ्लैट में छह विदेशी नागरिकों (तीन नाइजीरिया व तीन तंजानिया) को ठहराया हुआ था। उन्होंने इनके ठहरने की सूचना पुलिस को नहीं दी थी और न ही विदेशी नागरिकों के सी-फॉर्म भरे गए थे।
पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि जिन फ्लैट में विदेशी नागरिक ठहरे हुए थे, उन फ्लैट के मालिक गुरुग्राम में नहीं रहते। उन्होंने फ्लैटों को किराये पर दे रखा है। पुलिस टीम द्वारा फ्लैट मालिकों से संपर्क करके मामले में नियमानुसार आगामी कार्रवाई कर रही है।