{"_id":"6b0c833f9d511959a30ffd5c","slug":"fines-halved-in-five-food-safety-cases-two-appellants-granted-relief-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108844-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: खाद्य सुरक्षा के पांच मामलों में जुर्माना आधा, दो अपीलकर्ताओं को मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: खाद्य सुरक्षा के पांच मामलों में जुर्माना आधा, दो अपीलकर्ताओं को मिली राहत
विज्ञापन
-सत्र न्यायाधीश ने 17 लाख रुपये का जुर्माना घटाकर 8.50 लाख किया
-प्रोटीन और सप्लीमेंट उत्पादों में मिली थीं खामियां
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन से जुड़े पांच मामलों में अदालत ने दो अपीलकर्ताओं को जुर्माने की राशि में राहत दी है। सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सुरु ने पांचों मामलों में लगाए गए कुल 17 लाख रुपये के जुर्माने को घटाकर 8.50 लाख रुपये कर दिया। हालांकि, अदालत ने दोषसिद्धि को बरकरार रखा है। सभी मामलों में अपीलकर्ताओं को संशोधित जुर्माना एक महीने के भीतर जमा कराने के निर्देश दिए गए हैं।
खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में प्रोटीन और सप्लीमेंट श्रेणी के विभिन्न उत्पादों में गुणवत्ता और लेबलिंग संबंधी खामियां पाने पर कृष्ण सहरावत के खिलाफ तीन और परवीन सिंह रावत के खिलाफ दो मामले दर्ज किए थे।
कृष्ण सहरावत से जुड़े मामलों में लिवर डिटॉक्स फॉर्मूला, प्रो-सीरीज 100 प्रतिशत नेचुरल व्हे प्रोटीन और ग्लूटेन फ्री रैपिड बर्न-एक्स उत्पाद शामिल थे। प्रत्येक मामले में पहले तीन लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। अदालत ने इसे घटाकर डेढ़ लाख रुपये प्रति मामला कर दिया।
विज्ञापन
परवीन सिंह रावत से जुड़े व्हे प्रोटीन वनीला मामले में तीन लाख रुपये का जुर्माना घटाकर डेढ़ लाख रुपये कर दिया गया। वहीं, मसल ट्रेल लिवर डिटॉक्स फॉर्मूला मामले में पांच लाख रुपये का जुर्माना घटाकर ढाई लाख रुपये किया गया है।