{"_id":"67605cd2fd43ec3cca036694","slug":"fine-of-rs-4-crore-imposed-on-rule-breakers-in-11-months-gurgaon-news-c-1-1-noi1127-2422688-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: नियम तोड़ने वालों पर 11 माह में लगा 4 करोड़ का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: नियम तोड़ने वालों पर 11 माह में लगा 4 करोड़ का जुर्माना
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूहं। पुलिस ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़ने एवं ब्लैक फिल्म लगाकर गाड़ी चलाने वालों के साथ-साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चला रखा है। जिले में पुलिस की ओर से यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिछले 11 माह में 1,17,389 वाहनों के चालान व 1801 वाहनों को इम्पाउंड किया गया।
इनमें गलत दिशा में पार्किंग 9540, बिना हेलमेट 43,325, लेने चेंज 56,966 एवं अंडर ऐज के 119 चालान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अवैध माइनिंग के 130 एवं ओवरलोड वाहन के 1056 चालान भी शामिल हैं । साथ ही इन पर करीब चार करोड़ रुपये का जुर्माना किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बुलेट मोटरसाइकिल पर पटाखा छोड़कर हवा बाजी करने वालों को चेतावनी भी जारी की है। उनका कहना है अगर चालान करने के बाद भी सुधार नहीं आता है तो इस अपराध के लिए मुकदमा का भी प्रावधान है।