फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Financial firm employee shot at by colleague following argument over chair in office at Gurugram

Gurugram: ऑफिस में कुर्सी को लेकर हुआ था विवाद, साथी ने रमाडा होटल के बार में युवक को मारी गोली

Thu, 30 Mar 2023 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 30 Mar 2023 11:16 AM IST
सार

गुरुग्राम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। सेक्टर-44 स्थित रमाडा होटल के सामने ऑफिस के सहयोगी ने युवक को गोली मार दी। पीड़ित और आरोपी का ऑफिस में कुर्सी को लेकर विवाद हुआ था। 
 

विज्ञापन
Financial firm employee shot at by colleague following argument over chair in office at Gurugram
होटल के बार में युवक को मारी गोली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के सेक्टर-44 स्थित रमाडा होटल के सामने बुधवार दोपहर को तीन-चार लड़के युवक को गोली मारकर फरार हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी में पता चला है कि एक वित्तीय कंपनी के कार्यालय में कुर्सी को लेकर पीड़ित का अपने सहयोगी कर्मचारी से विवाद हुआ था। 
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर क्राइम ब्रांच के साथ-साथ डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंच गई। सेक्टर-40 थाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में हिसार में छापेमारी की है। गोली मारने वाले आरोपी हिसार के बताए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम के सेक्टर-9 निवासी विशाल (22) पैसा बाजार डॉट कंपनी में काम करता है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह पैदल कंपनी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान करीब तीन-चार लोगों ने उस पर गोली चलानी शुरू कर दी। हमले के दौरान विशाल के सीने में एक गोली लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑफिस में कुर्सी को लेकर हुई थी बहस
प्रारंभिक जांच में अपने बयान में विशाल ने कहा कि मंगलवार को ऑफिस में कुर्सी को लेकर उसकी अपने सहयोगी अमन जांगड़ा से बहस हो गई थी। बुधवार को फिर से इसी मुद्दे पर उनके बीच बहस हुई, जिसके बाद वह कार्यालय से चले गए। विशाल ने आरोप लगाया कि जब वह सड़क पर जा रहा था, अमन और उसके साथी पीछे से आए और उस पर गोली चला दी। गोली मारने के बाद आरोपी फरार हो गया। 
 
Trending Videos

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस

पुलिस ने घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
पीड़ित के भाई की शिकायत के आधार पर धारा 307 (हत्या का प्रयास) और शस्त्र अधिनियम की धारा 25-54-59 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा

डीसीपी ईस्ट वीरेंद्र विज का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। जल्दी उनको गिरफ्तार किया जाएगा। जिस दिन कुर्सी को लेकर विवाद हुआ था उस दिन की सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed