{"_id":"613e46ea8ebc3e7c2922367e","slug":"fighting-in-a-minor-dispute-two-bullets-fired-at-the-window-of-the-house-gurgaon-news-noi6041706126","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में मारपीट, घर की खिड़की पर चलाईं दो गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली विवाद में मारपीट, घर की खिड़की पर चलाईं दो गोलियां
विज्ञापन
गुरुग्राम। गुड़गांव गांव निवासी वीरू और विकास देवीलाल नगर में दोस्त अमजद से मिलने आए थे। विकास गली में कोल्ड ड्रिंक की बोतल लेने गया तो पांच-छह लोगों ने उसे घेरकर पीटा और स्कूटी छीनकर ले गए। इसकी सूचना पर सेक्टर-9 थाना पुलिस ने मारपीट का मामला दर्ज कर लिया। दूसरे पक्ष को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने अमजद के घर पर दो गोलियां चलाईं। उन्होंने तीन लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के अनुसार, अमजद के घर आया विकास गली नंबर-13 देवीलाल नगर चौक के पास मेडिकल स्टोर के सामने पहुंचा तो फिरोज गांधी कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ मुन्ना, गग्गु, देवीलाल कॉलोनी निवासी खज्जा व उसके साथियों ने उससे मारपीट की। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वे छीनकर ले गए। हालांकि बाद में दूसरी गली में यह खड़ी मिल गई। विकास ने फोन पर सूचना दी तो अमजद प्राथमिक उपचार के लिए उसे सेक्टर-10 नागरिक अस्पताल ले गया। यहां उपचार के बाद विकास को वीरू के साथ घर भेज दिया गया। अमजद इसके बाद अपने घर आकर सो गया।
अब अमजद ने पुलिस को दी सूचना में बताया है कि दोपहर करीब तीन बजे किसी ने उसके घर की खिड़की पर दो गोलियां चलाईं। उसने बाहर जाकर देखा तो वहां कोई नहीं था। अमजद ने आशंका जताई है कि विकास से मारपीट करने वाले और उसके घर पर फायरिंग करने वाले एक हो सकते हैं। पुलिस ने तीन लोगों के नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।