फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fight between two parties for parking the car in the police line, case registered

पुलिस लाइन में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट, मामला दर्ज

Tue, 24 May 2022 07:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties for parking the car in the police line, case registered
गुरुग्राम। पुलिस लाइन में कार व बाइक पार्क करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष ने दूसरे की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत सिविल लाइंस थाने में दी है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुशील कुमार अपने परिवार के साथ पुलिस लाइन में रहते हैं। अपनी शिकायत में सुशील कुमार ने बताया है कि 21 मई की शाम उसका बेटा अपार्टमेंट के नीचे अपनी कार पार्क कर रहा था। इस दौरान वहां एक युवक अपनी बाइक लेकर आ गया। उससे नाम-पता के साथ बाइक खड़ी करने का कारण पूछा गया। इस पर युवक ने अपने दोस्त के अपार्टमेंट में रहने का बहाना बनाया और बाइक खड़ी करने लगा।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार उनके बेटे से ऐसा करने से मना किया। इससे नाराज युवक ने उसकी कार के टायर को पंचर करते हुए शीशा तोड़ दिया और फरार हो गया। हालांकि युवक को भागता देख, उसका बेटा भी पीछे दौड़ा। कुछ दूर दौड़ने के बाद युवक खुद ही सड़क पर गिर गया। साथ ही वह गाली-गलौज करते हुए सभी को जान से मारने की धमकी देने लगा। उधर, शोर सुनकर लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्जकर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed