फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   fetal sex investigation gang busted

स्वास्थ्य विभाग ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह का किया पर्दाफाश

Thu, 02 Sep 2021 06:05 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 06:05 PM IST
विज्ञापन
fetal sex investigation gang busted
गुरुग्राम। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर में सक्रिय भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश किया है। गिरोह का अवैध कारोबार गुरुग्राम से लेकर उत्तर प्रदेश के एटा तक फैला हुआ था। एटा में ही ले जाकर महिलाओं का अल्ट्रासाउंड किया जाता था। जिला स्वास्थ्य विभाग व पुलिस की टीम के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने सुनियोजित तरीके से काम करते हुए मामले में शामिल 3 आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि सेक्टर-10 के समीर स्थित देवीलाल कॉलोनी निवासी सत्येंद्र उर्फ सोनू नामक युवक अवैध रूप से भ्रूण लिंग जांच कराता है। उक्त युवक व गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए सीएमओ डॉ. वीरेंद्र यादव के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने एक विस्तृत योजना तैयार की। योजना के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने एक फर्जी महिला ग्राहक को तैयार कर उसी के माध्यम से सोनू से संपर्क किया।
विज्ञापन

तड़के तीन बजे महिला को लेकर निकला सोनू
सोनू 35 हजार रुपये में भ्रूण लिंग जांच कराने पर राजी हो गया। महिला को एटा के सुनहरी नगर मोहल्ले में बृहस्पतिवार को जांच कराने की बात कही। योजना के मुताबिक, आरोपी सोनू महिला को ज्योति पार्क के पास मिला और गुरुग्राम से तड़के तीन बजे अपने साथ लेकरनिकला। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी उसके पीछे लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटा के सुनहरी नगर में हुआ अल्ट्रासाउंड
सोनू ने महिला से 35 हजार रुपये लिए और उसे लेकर एटा के अलीगंज रोड स्थित शिवाय अस्पताल पहुंचा। यहां पर डॉक्टर वीरेश बघेल से मिला और उसको 15 हजार रुपये दिए। वीरेश बघेल ने महिला के साथ अस्पताल में कार्यरत रूबी को भेजा। अल्ट्रासाउंड के लिए रूबी महिला को लेकर सुनहरी नगर स्थित एक मोहल्ले में गई। यहां पर रूबी व संजीव नामक युवक ने महिला का अल्ट्रासाउंड कर गर्भ में लड़की होने की बात बताई।

महिला के बाहर आते ही पकड़ा
इसके बाद महिला जैसे ही बाहर आई, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह में शामिल सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए घर के अंदर गई लेकिन रूबी व संजीव अल्ट्रासाउंड मशीन लेकर भागने लगे। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया और तीनों के साथ ही एक अन्य के खिलाफ एटा सिटी कोतवाली थाने में पीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज करा दिया गया। टीम ने मौके से अल्ट्रासाउंड मशीन व 20 हजार रुपये भी बरामद कर लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम में पीएनडीटी के नोडल ऑफिसर डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. दीपांशु, डॉ. हरीष, डॉ. उमंग समेत सीआईए के पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed