{"_id":"6ab5242799103d00440ac63a","slug":"female-students-and-working-women-are-facing-difficulties-due-to-the-discontinuation-of-women-only-roadways-buses-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-102104-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: महिला स्पेशल रोडवेज बसें बंद होने से छात्राएं व कामकाजी महिलाएं परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: महिला स्पेशल रोडवेज बसें बंद होने से छात्राएं व कामकाजी महिलाएं परेशान
विज्ञापन
आरटीए के निर्देशों पर महिला स्पेशल रोडवेज बसें बंद होने से छात्राएं व कामकाजी महिलाएं परेशान...
पटौदी रूट पर समय पर कॉलेज व कार्यालय नहीं पहुंच पा रहीं, धक्का-मुक्की के बीच हो रहा सफर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-पटौदी रूट पर महिला स्पेशल रोडवेज बसों का संचालन बंद हो गया। इससे छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। पटौदी के गांवों से गुरुग्राम के कॉलेजों में पढ़ने वाली छात्राओं को निजी बसों में धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ रहा है। नौकरीपेशा महिलाओं को भी अन्य साधनों में सफर करना पड़ रहा है। इससे महिला सुरक्षा पर सवाल उठे हैं और शैक्षिक संस्थानों में समय पर पहुंचना मुश्किल हो गया है। निजी बस संचालकों की शिकायत पर आरटीए ने यह निर्देश दिए। आरटीए ने गुरुग्राम-पटौदी-कोसली रूट पर रोडवेज बसों के पांच चक्कर बंद किए हैं। इनमें महिलाओं के लिए चलने वाली तीन बसों के चक्कर भी शामिल हैं। सुबह 7.12 बजे पटौदी से गुरुग्राम आने वाली और दोपहर 1.22 बजे गुरुग्राम से पटौदी जाने वाली बसें प्रमुख थीं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
महिलाएं बोलीं- दोबारा शुरू कराई जाए स्पेशल बस
हरियाणा रोडवेज विभाग की महिला स्पेशल बस पटौदी से चल रही थी तो कॉलेज में जाने-आने में परेशानी नहीं थी। बस बंद होने के कारण अन्य बसों व साधनों में धक्के खाते हुए जाना पड़ता है। - परमजीत कौर, छात्रा
विज्ञापन
पटौदी से गुरुग्राम जाने वाली महिला बसों को बंद करना महिलाओं के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बात है। जिला प्रशासन को महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दोबारा संचालन शुरू कराना चाहिए। - मीना कुमारी
एक तरफ सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का नारा देती है। वहीं, छात्राओं के लिए शुरू की गई महिला स्पेशल बस बंद की जा रही है। गुरुग्राम-पटौदी रूट पर महिला स्पेशल बसों को दोबारा चलाया जाए। - राजबाला यादव
पटौदी रूट पर महिला स्पेशल बसें बंद होने के कारण छात्राओं सहित अन्य महिलाओं को आवागमन में परेशानी हो रही है। निजी बसों व अन्य साधनों में बैठकर महिलाएं सफर करने को मजबूर हैं। - सुमन ठाकरान
-- -- -- -- -- -- -- --
वर्ष 2024 से लागू परमिट के अनुसार, पटौदी रूट पर रोडवेज व निजी बसों का संचालन कराया जा रहा है। इन बसों का समय वर्ष 2024 की सूची में शामिल नहीं था, जिस कारण इनको बंद कराया गया है। निजी बसों के लिए नए परमिट मिलने वाले हैं, जिसके बाद बसों लिए नई समय सारिणी बनाई जाएगी। - हरेंद्र वीर, एडीटीओ एवं सहायक सचिव आरटीए, गुरुग्राम