{"_id":"610fe08f8ebc3e7ae71d9527","slug":"fearing-action-the-hospital-started-returning-more-recovery-amount-gurgaon-news-noi5981048132","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्रवाई के डर से अस्पताल लौटाने लगे अधिक वसूली राशि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्रवाई के डर से अस्पताल लौटाने लगे अधिक वसूली राशि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुग्राम। कानूनी कार्रवाई के डर से शहर के निजी अस्पताल कोरोना मरीजों से वसूली गई अधिक राशि अब लौटाने लगे हैं। एक मरीज के परिजनों को सीके बिरला अस्पताल ने ढाई लाख रुपये लौटा दिया है। जांच कमेटी के अनुुसार कुछ और अस्पताल भी तय रेट से अधिक वसूली गई राशि लौटाने को तैयार हैं। इस बीच अस्पतालों की शिकायत के बाद गठित जांच कमेटी सीए से ऐसे अस्पतालों के खाते की जांच करा रही है। जांच अभी पूरी नहीं हो पाई है। सीए की रिपोर्ट आने के बाद ही जांच कमेटी दोषी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा करेगी।
21 अप्रैल को आदर्श नगर निवासी अनीता जैन पत्नी सुनील जैन कोरोना संक्रमण के बाद सीके बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान 13 मई को उनकी मौत हो गई थी।
अस्पताल की ओर से परिजनों को 830751 रुपये का बिल दे दिया गया। परिजनों ने पूरा बिल अदा कर शव प्राप्त की थी। परिजनों ने तय रेट से अधिक राशि वसूलने पर मानव आवाज संस्था के संयोजक एडवोकेट अभय जैन के मार्फत प्रशासन को शिकायत भेजी। जिला प्रशासन की जांच में सामने आया कि अस्पताल ने अनीता जैन के उपचार में अधिक राशि वसूली है। अब अस्पताल प्रबंधन ने मृतक अनीता जैन के परिजनों को 2 लाख 55 हजार 799 रुपये की राशि लौटा दी है। जांच कमेटी की अगुवाई कर रहे नगराधीश सिद्धार्थ दहिया ने पिछले दिनों अस्पताल प्रबंधन के सदस्यों से मुलाकात कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा तो कुछ अस्पताल तय रेट से अधिक वसूली गई राशि लौटाने को राजी भी हो गए थे। जैसे-जैसे इस मामले की जांच आगे बढ़ रही है, दोषी अस्पतालों में कार्रवाई का डर भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
मामले की गहन जांच चल रही है। सभी को नोटिस देकर जवाब भी मांगा गया है। कुछ ने अपना जवाब दाखिल कर दिया है। सीए की ओर से अस्पतालों के खातों की जांच कराई जा रही है।
-सिद्धार्थ दहिया, नगराधीश