फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fear of Mathematics in Schools to Decrease: New Digital Initiative Launched

Gurugram News: स्कूलों में गणित से डर होगा कम, नई डिजिटल पहल शुरू

Sun, 03 May 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fear of Mathematics in Schools to Decrease: New Digital Initiative Launched
मापतोल और रोजमर्रा की गतिविधियों से आसान बनेगा विषय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। गणित को कठिन मानने वाले बच्चों के लिए राहत की खबर है। जिले के सरकारी स्कूलों में एक नई डिजिटल पहल शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य बच्चों के मन से गणित का डर कम करना है।

इस पहल के तहत पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के लिए डिजिटल टूल्स और व्यवहारिक गतिविधियों का सहारा लिया जा रहा है। कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों को अब गूगल मैप, मापतोल और समय की गणना जैसे उदाहरणों के जरिए पढ़ाया जाएगा। बच्चे अपने आसपास की चीजों से जुड़कर दूरी, दिशा और समय को समझेंगे, जिससे उन्हें गणित के कठिन सवाल भी सरल लगने लगेंगे। शिक्षा विभाग के अनुसार अब पढ़ाई केवल किताबों तक सीमित नहीं रहेगी बल्कि इसे दैनिक जीवन से जोड़कर सिखाया जाएगा। इससे बच्चों की रूचि बढ़ेगी और वे गणित के बोझ को एक उपयोगी विषय के रूप में अपनाएंगे। साथ ही समूह गतिविधियों, प्रोजेक्ट कार्य और चर्चा के माध्यम से बच्चों की भागीदारी बढ़ाई जाएगी। शिक्षकों को भी इसके लिए विशेष प्रशिक्षण और दिशा निर्देश दिए गए हैं ताकि वे कक्षा में डिजिटल संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed