{"_id":"656b7460f764a388ab01ca2a","slug":"fastag-system-will-start-at-bandhwadi-toll-plaza-there-will-be-relief-from-jam-gurgaon-news-c-24-1-noi1094-19943-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था होगी शुरू, जाम से मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: बंधवाड़ी टोल प्लाजा पर फास्टैग व्यवस्था होगी शुरू, जाम से मिलेगी राहत
विज्ञापन
आठ करोड़ रुपये से पूरे सिस्टम में होगा बदलाव, रोजाना गुजरते हैं 80 हजार वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम-फरीदाबाद स्टेट हाईवे स्थित बंधवाड़ी टोल जल्द ही भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई ) के टोल प्लाजा की तर्ज पर कार्य करेगा। अब टोल पर फास्टैग व्यवस्था शुरू करने की योजना तैयार की गई है। इससे वाहन चालकों को जाम से राहत मिलेगी। इस पर करीब आठ करोड़ रुपये खर्च होंगे। अभी यहां पर वाहन चालकों से मैनुअल टोल लिया जाता है।
दिल्ली-गुरुग्राम रोड पर बंधवाड़ी के पास टोल प्लाजा है और यहां पर रोज करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं। यहां से गुजरने वाले कुछ वाहन चालक मासिक पास तो कुछ लोकल टैग का प्रयोग करते हैंं। इससे व्यस्त समय में ट्रैफिक जाम की समस्या बन जाती है।
सुबह के वक्त फरीदाबाद से आने वाले वाहन चालकों की लाइन बंधवाड़ी टोल से कूड़ा निस्तारण संयंत्र के आगे तक लग जाती है। ऐसे में लोग लोग गलत दिशा से आने लगते हैं। इससे गुरुग्राम से फरीदाबाद जाने वालों को परेशानी उठानी पड़ती है। यहां पर लोगों की लंबे समय से मांग रही हैं कि एनएचएआई के फास्टैग का प्रयोग टोल पर होना चाहिए। लोक निर्माण विभाग के अनुसार टोल प्लाजा पर फास्टैग सिस्टम लगाने के लिए करीब आठ करोड़ रुपये का खर्चा आएगा।
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी बीएंडआर के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि सरकार के पास प्रशासनिक मंजूरी के लिए फाइल भेज दी गई है। मंजूरी मिलने के तुरंत बाद टोल संचालक एजेंसी को फास्टैग के लिए जरूरी उपकरण लगाने के आदेश जारी किए जाएंगे। एनएचएआई के फास्टैग सिस्टम से इस टोल प्लाजा को कनेक्ट करने के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके तहत बंधवाड़ी टोल का सर्वर एनएचएआई के सर्वर से जुड़ जाएगा। मंजूरी मिलने के तीन महीने के अंदर इस टोल प्लाजा को फास्टैग से जोड़ दिया जाएगा। दूसरी ओर लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग को बंधवाड़ी के साथ ही फरीदाबाद-सोहना रोड पर लगे टोल को भी फास्टैग से जोड़ना चाहिए।
इसलिए लगता है जाम
लोक निर्माण विभाग के अनुसार गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर स्थानीय लोगों का आवागमन ज्यादा होता है। इसके अलावा टोल के आसपास के गांव के लोगों को टोल पर छूट भी है। ऐसे में जब टोल बना तो इसी के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। अब चूंकि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे बन गया है। इसके अलावा गुरुग्राम-जयपुर व दिल्ली-मथुरा हाईवे पर एनएचएआई के टोल है। कई बार वाहन चालक दिल्ली में जाम के चक्कर में गुरुग्राम-फरीदाबाद होकर नाेएडा निकलते हैं। ऐसे में बंधवाड़ी में फास्टैग नहीं होने से जाम लगता है। ऐसे में अब बंधवाड़ी टोल को भी एनएचएआई के सर्वर से जोड़ा जाएगा। बंधवाड़ी टोल पर कैश व पेटीएम से टैक्स वसूला जाना जाम का दूसरा सबसे बड़ा कारण है। वहीं वापसी में वाहनों की पर्चियों को स्कैन किया जाता है। टोल टैक्स वसूल करने व पर्ची देने में कई बार टोल कर्मियों को एक वाहन पर तीन से पांच मिनट तक लग जाते हैं, ऐसे में यहां वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं।
-- --
लोगों से बातचीत
गुरुग्राम से नोएडा जाने वाले लोग दिल्ली में जाम से बचने के लिए बंधवाड़ी टोल से होकर जाते हैं। अन्य टोल पर फास्टैग है जबकि बंधवाड़ी टोल पर ऐसा नहीं है। ऐसे में लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। - लव मलहोत्रा, कोराबारी
-- -
बंधवाड़ी टोल पर लोगों को रोज सुबह-शाम जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। यहां पर टोल लेन की संख्या भी बढ़नी चाहिए। दूसरा यहां पर एनएचएआई के फास्टैग का प्रावधान होना चाहिए। - वीएमके सिंह, पूर्व महासचिव सनसिटी
-- --
बंधवाड़ी टोल पर जल्द ही फास्टैग का प्रावधान कराया जाएगा। इसके लिए पूरा सर्वर बदला जाएगा। सरकार की मंजूरी के बाद आगे कदम उठाया जाएगा।- चरणदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, लोक निर्माण विभाग