फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Fastag: 2 km long jam as soon as starting trial

फास्टैग : ट्रायल शुरू करते ही 2 किमी लंबा जाम लगा

Wed, 15 Jan 2020 01:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 01:52 AM IST
विज्ञापन
Fastag: 2 km long jam as soon as starting trial
खेड़कीदौला टोल पर लगा जाम। - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। खेड़कीदौला टोल प्लाजा पर मंगलवार सुबह किया गया ट्रायल एक बार फिर वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बन गया। ट्रायल शुरू करते ही 10 मिनट में टोल प्लाजा पर 2 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। 30 मिनट में स्थिति बेकाबू होने लगी जिसे संभालने के लिए टोल बूम उठाने पड़े। वहीं, मंत्रालय के निर्देश पर 15 जनवरी से नकद टोल के लिए दोनों तरफ एक-एक लेन निर्धारित होंगी। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) अधिकारियों ने टोल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए पुलिस को भी उचित व्यवस्था करने को कहा है।
विज्ञापन

एनएचएआई ने 15 जनवरी से टोल प्लाजा पर फास्टैग लागू करना है। इसके लिए मंगलवार को टोल प्लाजा पर ट्रायल किया गया। सुबह साढ़े 11 बजे ट्रायल शुरू होते ही यहां जाम लगना शुरू हो गया। करीब 10 मिनट में ही जाम 2 किलोमीटर लंबा होते हुए रामपुरा फ्लाईओवर तक पहुंच गया। वहीं जाम में फंसे वाहन चालक जब टोल बूथ तक पहुंचे तो उनकी टोल कर्मियों से बहस हो गई। इस कारण यहां स्थिति बेकाबू होने लगी इस पर टोल के बूम उठाकर टोल फ्री कर वाहनों को निकाला गया। करीब 30 मिनट में ट्रायल समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन

आज से दोनों तरफ की एक-एक लेन से निकलेंगे 1 लाख वाहन
टोल प्रबंधन के मुताबिक, टोल प्लाजा पर कुल 25 लेन बनी हैं। इसमें दो लेन वीआईपी व आपातकालीन वाहनों के लिए रिजर्व हैं, जबकि दोनों तरफ की एक-एक लेन पर नकद टोल लिया जाएगा। शेष लेन को फास्टैग वाहनों के लिए रिजर्व कर दिया जाएगा। इन रिजर्व लेन में बिना फास्टैग आने वाले वाहनों से दोगुना टोल वसूला जाएगा। टोल प्रबंधन के मुताबिक, प्लाजा से रोजाना करीब 80 हजार वाहन गुजरते हैं। इसमें से 30 फीसदी वाहन ऐसे हैं जिन पर फास्टैग नहीं लगा। करीब 24 हजार वाहन ऐसे हैं जिनका दबाव दोनों ओर बनी दो नकद लेन पर आ जाएगा। इसके साथ ही छूट प्राप्त करीब 10 हजार वाहनों समेत ऑटो, बाइक, ट्रैक्टर व अन्य छूट प्राप्त वाहन भी इसी लेन से गुजरेंगे जिनकी संख्या करीब 1 लाख आंकी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

4 हजार वाहनों से रोजाना वसूल रहे दोगुना टोल
टोल प्रबंधन के मुताबिक, रोजाना करीब 4 हजार वाहनों से दोगुना टोल वसूला जा रहा है। करीब 56 हजार वाहनों में से रोजाना करीब 4 हजार वाहन ऐसे आते हैं जिन पर फास्टैग तो लगा है, लेकिन उसमें पर्याप्त बैलेंस नहीं है। ऐसे में यह वाहन फास्टैग लेन को बाधित करते हैं। इन वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed