{"_id":"67881bfcf798578ca50aee3b","slug":"farmers-protested-against-laying-pipeline-in-jainwat-village-gurgaon-news-c-25-1-as11003-100526-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जैंवत गांव में पाइपलाइन डालने का किसानों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जैंवत गांव में पाइपलाइन डालने का किसानों ने किया विरोध
विज्ञापन
किसानों ने कहा- पाइपलाइन डालने से उनकी फसल हो जाएगी खराब
पुन्हाना। जलभराव से निजात दिलाने के लिए जैंवत गांव में बुधवार को सिंचाई विभाग की ओर से अस्थायी रूप से पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया गया। काम शुरू होते ही गांव के कुछ किसानों ने इसका विरोध किया और काम को रुकवा दिया। विभाग के अधिकारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अड़े रहे।
पूरे दिन चले इस घटनाक्रम में दोपहर बाद गांव के मौजिज लोगों की पंचायत हुई पाइपलाइन से होने वाले नुकसान की भरपाई पंचायत द्वारा कराने की मांग की गई। शाम तक पाइप लाइन डालने का काम शुरू नहीं हो सका। सिंचाई विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ग्रामीणों की सहमति के बाद बृहस्पतिवार से पाइपलाइन डालने का काम शुरू किया जाएगा।
तकरीबन चार माह से बरसाती पानी के कारण जलभराव की समस्या से जूझ रहे जैंवत गांव के लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा पानी की निकासी के लिए पांच पंप सेंट गांव में भिजवाए गए। तकरीबन पांच दिनों पहले गांव में पहुंचे पंप सेट डीजल के कारण शुरू ही नहीं हो पाए। मंगलवार को सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा गांव से नहर तक पाइपलाइन डालने व अस्थायी रूप से बिजली के कनेक्शन लेकर पानी निकासी को लेकर दौरा किया। बुधवार को विभाग द्वारा काम शुरू किया तो किसानों ने इसका विरोध किया और पाइप को खेतों से नहीं निकलने दिया। किसानों का कहना है कि बड़ी मुश्किल से उन्होंने पानी की सूखने पर गेहूं की फसल की बिजाई की ताकि परिवार के लिए अनाज व पशुओं के लिए कुछ चारे का प्रबंध हो सके। लेकिन, उनके खेत से पाइप लाइन डालने से उनकी खेतों की फसल खराब होगी। संवाद