फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers protest land acquisition, demand compensation of Rs 8 crore per acre

Gurugram News: भूमि अधिग्रहण पर किसानों का विरोध, 8 करोड़ रुपये प्रति एकड़ मुआवजे की मांग रखी

Mon, 10 Nov 2025 12:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Nov 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest land acquisition, demand compensation of Rs 8 crore per acre
पलवल। पलवल-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 334 के चौड़ीकरण के लिए हो रहे भूमि अधिग्रहण को लेकर किसानों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर विरोध तेज कर दिया है। रविवार को किसानों ने रहीमपुर गांव में पंचायत आयोजित की। पंचायत में सरकार द्वारा तय किए गए मुआवजे को अन्यायपूर्ण बताते हुए उसे जमीन की लूट करार दिया।
विज्ञापन


पंचायत में किसान पृथ्वी सिंह और विजयपाल ने कहा कि सरकार केवल 45 लाख रुपये प्रति एकड़ का मुआवजा देने की बात कर रही है। जबकि क्षेत्र में भूमि का बाजार मूल्य लगभग आठ करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की राय के बिना अपनी मनमर्जी से दरें तय कर रही है। किसानों ने कहा कि किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। किसानों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर जिला और उच्च अधिकारियों तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन कहीं सुनवाई नहीं हुई। ऐसे में किसानों ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed