फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers engaged in making India bandh successful

भारत बंद को सफल बनाने में जुटे किसान

Sun, 21 Mar 2021 07:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:04 PM IST
विज्ञापन
Farmers engaged in making India bandh successful
गुरुग्राम। किसानों की मांगों के समर्थन में राजीव चौक के पास चल रहा धरना और व्यापक होता जा रहा है। किसान संगठनों ने 26 मार्च को भारत बंद को प्रभावी व सफल बनाने के लिए गांवों से लेकर शहरी इलाकों के किसानों से संपर्क शुरू कर दिया है। यह दावा संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों ने रविवार को किया। रविवार को किसानों ने सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की। संयुक्त किसान मोर्चा गुरुग्राम के अध्यक्ष संतोख सिंह ने किसानों से कहा कि तीन काले कानूनों, निजीकरण, श्रम कानूनों, महंगाई, पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस की बढ़ी कीमतों के विरोध में 26 मार्च को भारत बंद रहेगा। किसान संगठनों ने भारत बंद को सफल बनाने के लिए किसानों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया हैै। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार तीनों काले कानूनों को वापस नहीं ले लेती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

पिछले दो माह में ही बेतहाशा बढ़ गई महंगाई
बीरू सरपंच ने कहा कि वर्तमान में पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छू रही है और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें पिछले 2 माह में ही बेतहाशा बढ़ गई हैं, जिससे आम आदमी के घर का बजट बिगड़ गया है। सरकार ने काले कानूनों से आवश्यक खाद्य वस्तुओं की स्टॉक लिमिट हटा दी है, जिससे जमाखोरी बढ़ेगी। पूंजीपति जमाखोरी करके अपने हिसाब से खाद्य पदार्थों को बेचेंगे तथा पूरे मार्केट पर कब्जा कर लेंगे। रविवार को धरना में उषा सरोहा, जयप्रकाश रेहडू, नवनीत रोजखोडा, अरुण शर्मा एडवोकेट, मनोज भारद्वाज, मनोज,योगेन्द्र सिंह, महा सिंह, सतीश, एसएल प्रजापति, योगेश्वर, रघुबीर सिंह, ईश्वर, आरसी हुड्डा सहित काफी संख्या में किसान व अन्य संगठनों के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed