फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Farmers are mobilizing against the lathi charge

लाठीचार्ज के विरोध में किसान हो रहे लामबंद

Sun, 29 Aug 2021 06:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 06:17 PM IST
विज्ञापन
Farmers are mobilizing against the lathi charge
गुरुग्राम। करनाल में हुए किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में जिले के किसान संगठन व किसान नेता लामबंद हो रहे हैं। एक तरफ जहां संयुक्त किसान मोर्चा पहले से ही किसानों के पक्ष में खड़ा है वहीं जिले के सामान्य किसानों में लाठीचार्ज के विरोध में जबरदस्त आक्रोश है। किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में जिले के विभिन्न इलाकों में रह रहे किसान अन्य संगठनों के साथ मिलकर जल्द ही एक बड़ी जनसभा कर सकते हैं।
विज्ञापन

इसमें आंदोलन को लेकर नए सिरे से रणनीति बनाई जाएगी। किसानों का कहना है कि इस तरह के अलोकतांत्रिक कृत्यों से वह डिगने वाले नहीं हैं। मालूम हो कि करनाल में भाजपा की प्रदेश स्तरीय बैठक का विरोध करने आए किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज किया था। इसको लेकर जिले के किसानों में सरकार के खिलाफ आक्रोष है। किसानों का कहना है कि सरकार अलोकतांत्रिक कदम उठाकर उनके मनोबल को तोड़ना चाहती है लेकिन इससे उनका हौसला और भी ज्यादा मजबूत होगा।
विज्ञापन

लाठीचार्ज की हम सभी किसान कड़ी निंदा करते हैं। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। उल्टे लाठीचार्ज कर सरकार दमन पर आमादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलराज कटारिया, किसान गुड़गांव गांव
किसानों के साथ एक मंच पर बैठकर बातचीत करने की बजाय तानाशाही सरकार अन्नदाता पर लाठीचार्ज करा रही है। ऐसे कृत्य हमें हमारे उद्देश्यों से रोक नहीं पाएंगे। कृषि कानूनों के विरोध में प्रदेश और देश के किसान एकजुट हैं।
- सतपाल सिंह, किसान ग्राम नवादा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed