फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Face-to-face collision of motorcycle and truck: Woman dies on the spot

मोटरसाइकिल और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर:महिला की मौके पर हुई मौत, युवक गंभीर रूप से घायल

Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Face-to-face collision of motorcycle and truck: Woman dies on the spot
फिरोजपुर झिरका। खंड के गांव अगोंन में बाइक और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि खंड के गांव अगोंन में मोटरसाइकिल चालक मुकेश अपनी माता को मोटरसाइकिल पर किसी रिश्तेदारी से अपने गांव साकरस ला रहा था। अचानक सामने से तेज रफ्तार से आ रहे दस टायरा ट्रक ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर दे मारी। जिसमें चंद्रवती पत्नी गोरधनदास उम्र 62 साल निवासी साकरस वार्ड नंबर एक की मौत हो गई। चालक मुकेश पुत्र गोवर्धनदास उम्र 24 वर्षीय निवासी साकरस गंभीर रूप से घायल हो गया है। गंभीर रूप से घायल हुए मुकेश को ग्रामीणों की मदद से मांडीखेड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए उसे अन्यत्र रेफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक अरविंद कुमार का कहना है कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडी खेड़ा सिविल अस्पताल में भेज दिया गया है और अज्ञात चालक अपने ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed