फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Extension to Faridabad Corporation till 26th June, get the garbage disposal done yourself

Gurugram News: 26 जून तक फरीदाबाद निगम को मोहलत, खुद कराएं कूड़ा निस्तारण

Tue, 25 Jun 2024 01:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Extension to Faridabad Corporation till 26th June, get the garbage disposal done yourself
गुरुग्राम व फरीदाबाद निगम का कचरा प्रबंधन करती थी ईकोग्रीन कंपनी
विज्ञापन

करार रद्द होने के बाद गुरुग्राम नगर निगम कर रहा अपने कूड़े का निस्तारण
संवाद न्यूज
गुरुग्राम। कूड़े को लेकर फजीहत झेल रहे गुरुग्राम नगर निगम ने बंधवाड़ी प्लांट में कूड़ा निस्तारण को लेकर फरीदाबाद नगर निगम को चेतावनी जारी कर दी है। 26 जून के बाद बंधवाड़ी प्लांट में फरीदाबाद नगर निगम को अपने कूड़े का निस्तारण खुद कराना होगा। इसके लिए संसाधन भी जुटाने होंगे।
गुरुग्राम निगम अधिकारी के मुताबिक, अभी तक ईकोग्रीन कंपनी गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम का कूड़ा बंधवाड़ी प्लांट पहुंचाती थी और लैंडफिल साइट पर गाड़ी खाली करके कूड़ा रोल करके निस्तारित भी करती थी। करार रद्द होने के बाद दोनों नगर निगम का कचरा प्रबंधन अलग-अलग हो गया है। गुरुग्राम निगम द्वारा प्लांट में अपने कूड़े का प्रबंधन किया जा रहा है, जबकि फरीदाबाद निगम के अधिकारियों ने तैयारी नहीं की। जिसके चलते संसाधन न होने से समस्या खड़ी हो गई है। बीते रविवार को फरीदाबाद से भेजे गए कूड़े से भरे डंपरों को बंधवाड़ी प्लांट में खाली करने से मना कर दिया गया था। इससे कूड़े से भरे पांच डंपरों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ा था। दोनों निगम के अधिकारियों में इसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। गुरुग्राम नगर निगम के अधिकारी के मुताबिक, फरीदाबाद निगम के अधिकारियों को अपना कूड़ा खुद निस्तारित करने को कहा गया है। ईकाग्रीन कंपनी का करार रद्द होने के बाद स्थिति बदल गई है। गुरुग्राम और फरीदाबाद नगर निगम का कचरा प्रबंधन अलग-अलग हो गया है। बंधवाड़ी प्लांट में गुरुग्राम निगम अपने कूड़े का निस्तारण करा रहा है। फरीदाबाद नगर निगम के पास अपने वाहन खाली करने के लिए भी संसाधन नहीं हैं।
विज्ञापन


कोट:::
ईकोग्रीन कंपनी का करार खत्म होने के बाद गुरुग्राम व फरीदाबाद नगर निगम का कचरा प्रबंधन अलग-अलग हो गया है। बंधवाड़ी में गुरुग्राम निगम अपना कूड़ा निस्तारित करा रहा है। 26 जून तक बंधवाड़ी प्लांट में गुुरुग्राम निगम की ओर से फरीदाबाद का कूड़ा निस्तारित किया जाएगा। फरीदाबाद के अधिकारियों से अपने कूड़े का निस्तारण स्वयं करने को कहा गया है।- राकेश जून, एसडीओ नगर निगम गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed