फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Exposure visits for differently-abled students approved under PM Shri Scheme

Gurugram News: पीएम श्री योजना के तहत दिव्यांग छात्रों के लिए एक्सपोजर विजिट को मंजूरी

Sat, 13 Dec 2025 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Dec 2025 06:18 PM IST
विज्ञापन
Exposure visits for differently-abled students approved under PM Shri Scheme
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने दी, भोजन, पानी, ठहराव और चिकित्सा सुविधाओं की होगी व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम।
हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद ने पीएम श्री योजना के अंतर्गत कक्षा 6 से 12 तक के दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम आयोजित करने की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। यह कार्यक्रम 16 से 25 दिसंबर तक पंचकूला के भूरी, मोरनी स्थित भारत स्काउट्स एंड गाइड्स कैंप में आयोजित किया जाएगा।
दो चरणों में आयोजित होगा पांच दिवसीय कैंप
यह एक्सपोजर विजिट दो बैचों में आयोजित की जाएगी। प्रत्येक बैच की अवधि 5 दिन होगी। पहले बैच में अंबाला, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, सिरसा सहित कई जिलों के छात्र शामिल होंगे, जबकि दूसरे बैच में रोहतक, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रेवाड़ी, नूंह, पलवल, महेंद्रगढ़ सहित अन्य जिलों के दिव्यांग छात्र भाग लेंगे। कुल 308 दिव्यांग छात्र इस कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे, जिनके साथ विशेष एवं सामान्य शिक्षक एस्कॉर्ट के रूप में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन



प्रतिभा निखारने के लिए होंगी कई प्रतियोगिताएं
कैंप के दौरान छात्रों के लिए ड्राइंग, पेंटिंग, संगीत, नृत्य सहित 10 से अधिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन गतिविधियों का उद्देश्य दिव्यांग विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाना, टीम भावना विकसित करना और उनकी छिपी प्रतिभाओं को मंच देना है। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को उपयोगी पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा, परिवहन और सुविधाओं की पूरी व्यवस्था
दिव्यांग छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। छात्रों के भोजन, पानी, ठहराव और चिकित्सा सुविधाओं की पूरी व्यवस्था की जाएगी। परिवहन की जिम्मेदारी संबंधित जिलों की होगी, जबकि स्थानीय भ्रमण जैसे मोरनी फोर्ट, टिक्कर ताल, सुखना लेक, पिंजौर गार्डन आदि का प्रबंध जिला पंचकूला द्वारा किया जाएगा।



शिक्षकों और अभिभावकों की अहम भूमिका
कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी छात्रों के लिए अभिभावकों की सहमति अनिवार्य होगी। शिक्षक छात्रों के साथ रहकर उनकी देखभाल करेंगे और सभी आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखेंगे। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति कैंप में शामिल न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed