{"_id":"657600ebaa75d847b405e457","slug":"entry-into-tau-devi-lal-stadium-will-be-available-only-after-scanning-the-entry-card-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-20658-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एंट्री कार्ड स्कैन करने पर ही मिल सकेगा प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: ताऊ देवीलाल स्टेडियम में एंट्री कार्ड स्कैन करने पर ही मिल सकेगा प्रवेश
विज्ञापन
स्टेडियम प्रबंधन कर रहा एंट्री कार्ड में बदलाव करने की तैयारी, क्यूआर कोड होगा अंकित
प्रवीन कुमार
गुरुग्राम। सेक्टर-38 स्थित ताऊ देवीलाल स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों व अन्य लोगों के एंट्री कार्ड में बदलाव करने की तैयारी है। नए एंट्री कार्ड में क्यूआर कोड अंकित करने की योजना है ताकि स्टेडियम में आने वालों का पूरा डाटा स्टेडियम प्रबंधन के पास मौजूद रहे। नए एंट्री कार्ड बनवाने के लिए स्टेडियम प्रबंधन की ओर से योजना पर कार्य किया जा रहा है। स्कैन करने के बाद ही स्टेडियम परिसर में प्रवेश मिल सकेगा। जनवरी माह से बायोमेट्रिक एंट्री कार्ड बनाने की तैयारी है।
गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) द्वारा ताऊ देवीलाल स्टेडियम सेक्टर-38 का प्रबंधन किया जा रहा है। यहां आने वाले खिलाड़ियों व प्रशिक्षकों के अलावा सुबह-शाम वॉक पर आने वाले लोगों का एंट्री कार्ड बनाया जाता है, जिसका एक बार 50 रुपये पंजीकरण शुल्क लिया जाता है। एंट्री कार्ड को स्टेडियम के गेट पर सिक्योरिटी गार्ड को दिखाकर ही प्रवेश मिलता है। ऐसे में स्टेडियम प्रबंधन के पास इसका रिकॉर्ड नहीं रहता कि कौन व्यक्ति कब स्टेडियम आया और कितने समय वह स्टेडियम में रहा। स्टेडियम प्रबंधन ने अब यहां आने वाले खिलाड़ियों व अन्य लोगों का रिकॉर्ड रखा जाएगा, जिसके लिए बायोमेट्रिक एंट्री कार्ड तैयार करने की योजना बनाई है।
बायोमेट्रिक एंट्री कार्ड बनाने के लिए एक बार ही पंजीकरण शुल्क लिया जाएगा, जिसके लिए स्टेडियम प्रबंधन योजना पर काम कर रहा है। बायोमेट्रिक एंट्री कार्ड बनने से खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों सहित अन्य लोगों का डाटा ऑनलाइन उपलब्ध रहेगा। गेट पर एंट्री कार्ड स्कैन करते ही आने वाले खिलाड़ी या अन्य व्यक्ति का ऑनलाइन रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। ऐसे में कभी जरूरत पड़ने पर इसकी जानकारी मिल सकेगी कि उक्त व्यक्ति स्टेडियम परिसर में कब आया और कब वापस गया। पंजीकरण के दौरान ही स्टेडियम प्रबंधन खिलाड़ियों व अन्य लोगाें का डाटा ऑनलाइन सुरक्षित कर लेगा।
विज्ञापन
-- --
वर्जन
एंट्री कार्ड को बायोमेट्रिक बनाने की योजना पर कार्य किया जा रहा है। योजना अनुसार कार्य होता है तो जनवरी माह में खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों के एंट्री कार्ड पर क्यूआर कोड अंकित किया जाएगा जिसको स्कैन करने पर ही स्टेडियम परिसर में प्रवेश मिल सकेगा। इससे स्टेडियम आने वाले खिलाड़ियों सहित अन्य लोगों को रिकाॅर्ड भी ऑनलाइन दर्ज हो सकेगा। - राम प्रसाद गोदारा, एसडीओ, जेएमडीए व स्टेडियम प्रबंधक।