फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Entered the house and injured the woman by hitting her with a blade

महिला के घर में घुसकर ब्लेड से किया वार, रुपये लेकर फरार

Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Entered the house and injured the woman by hitting her with a blade
गुरुग्राम। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर महिला पर ब्लेड से वार करके घायल कर दिया और घर में रखे रुपये लेकर फरार हो गया। पीड़िता के पति को पड़ोसी ने कॉल कर मामले की जानकारी दी। आरोपी ने तीन दिन पहले ही दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी थी। आईएमटी मानेसर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक, सहजराम यादव ग्राम बरौली थाना तरबगंज जिला गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। आईएमटी मानेसर थाना क्षेत्र के बास कुशला गांव में वह किराये के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को वह सुबह 9 बजे ड्यूटी पर चले गए थे। उनके पड़ोसी ने कॉल कर उन्हें जानकारी दी कि उनकी पत्नी रीना पर हरगोविंद निवासी झांसी ने कमरे में घुसकर ब्लेड से हमला कर दिया है और मारपीट की है। महिला का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी हर गोविंद ने उन्हें और उनकी पत्नी को घटना से तीन दिन पूर्व जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। जांच अधिकारी का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed