फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employment fair on 14th at Mandal Employment OfficeEmployment fair on 14th at Mandal Employment Office

Gurugram News: मंडल रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला 14 को

Tue, 12 May 2026 04:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 04:23 PM IST
विज्ञापन
Employment fair on 14th at Mandal Employment OfficeEmployment fair on 14th at Mandal Employment Office
गुरुग्राम। मंडल रोजगार कार्यालय गुरुग्राम की ओर से 14 मई की सुबह 9 बजे लघु सचिवालय स्थित पांचवीं मंजिल पर कमरा नंबर 513-514 में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस रोजगार मेले में जॉब एम्प्लॉयबिलिटी, जी4एस सिक्योर प्राइवेट लिमिटेड, एएमएस इलेक्ट्रोकोट एलएलपी, ओम एंटरप्राइज और पुखराज हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। इसके माध्यम से 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर और आईटीआई व डिप्लोमा पास उत्तीर्ण बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। मेले में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार कार्यालय का पहचान पत्र, शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज व बायोडाटा साथ लेकर आएं। जिन अभ्यर्थियों का पंजीकरण रोजगार कार्यालय में नहीं है, वे भी रोजगार विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करने के उपरांत मेले में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण की सुविधा रोजगार कार्यालय में भी उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed