फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Employees have warned of an indefinite strike.

Gurugram News: कर्मचारियों ने दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

Tue, 18 Aug 2026 01:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Employees have warned of an indefinite strike.
गुरुग्राम। हरियाणा सरकार की वादाखिलाफी और मांगों को लागू न करने के विरोध में नगर पालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल 12वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने पुराने नगर निगम कार्यालय से मेयर राजरानी मल्होत्रा के आवास तक प्रदर्शन किया और उन्हें ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 18 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।
विज्ञापन


सम्मी बोहत और जोगिंदर ने हड़ताल की अध्यक्षता की। राज्य प्रधान बसंत कुमार और पूर्व जिला प्रधान राजेश कुमार ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को आजाद भारत में गुलामी की जिंदगी जीने के लिए मजबूर किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 वर्षों में सरकार ने पक्की भर्ती नहीं की, बल्कि ठेके पर काम करवाकर कम वेतन में ज्यादा काम लिया। हड़ताली कर्मचारियों ने शहर में कूड़े के ढेर लगने और बीमारियों के खतरे के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराया। बसंत कुमार और जोगिंदर ने बताया कि 13 मई को सरकार ने 17 मांगों पर सहमति जताई थी, लेकिन उन्हें लागू नहीं किया गया। इन मांगों में सफाई कर्मियों, सीवर कर्मचारियों और फायरमैन को पक्का करना, ठेका प्रथा समाप्त करना और नियमित भर्ती शामिल है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed