फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Emphasis on providing modern amenities in villages too: Rao Narbir

गांवों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर : राव नरबीर

Sat, 03 Oct 2026 06:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:30 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on providing modern amenities in villages too: Rao Narbir
सकतपुर में सामुदायिक केंद्र का उद्घाटन करते राव नरबीर सिंह। वि
पंचग्राम योजना के तहत जिले के पांच गांवों में सीवरेज-पेयजल व्यवस्था होगी दुरुस्त
विज्ञापन

नंबर गेम - 65 करोड़ रुपये होंगे खर्च
नंबर गेम 02 - 50 हजार लोगों को होगा फायदा
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गांवों में सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पंचग्राम योजना के तहत टीकली, अकलीमपुर, गैरतपुर, सकतपुर और हसनपुर में करीब 65 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने शनिवार को सकतपुर और हसनपुर में सीवरेज कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने सकतपुर में सामुदायिक भवन का उद्घाटन भी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार गांवों में भी आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर दे रही है।
व्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था होगी विकसित
मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दस हजार से अधिक आबादी वाले गांवों में सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में काम रही है। पंचग्राम योजना के तहत पांचों गांवों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा और व्यवस्थित सीवरेज व्यवस्था विकसित की जाएगी। सकतपुर और हसनपुर में काम शुरू होने के साथ योजना के कार्यों को गति मिली है। उन्होंने कहा कि सीवरेज व्यवस्था के साथ जल संरक्षण और भूजल स्तर बढ़ाने पर भी ध्यान दिया जा रहा है। सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) से उपचारित पानी का उपयोग जोहड़ों में जल संरक्षण के लिए किया जाएगा। इससे वर्षा जल के साथ उपचारित पानी से भूजल स्तर को रिचार्ज करने में मदद मिलेगी। बता दें कि इसके लिए जीएमडीए और नगर निगम काम कर रहे हैं। सेक्टर-1 से 55 तक जीएमडीए की सीवर शोधित पानी के लिए मास्टर लाइन बिछी हुई है। जोहड़ों को बेहतर कर उपचारित पानी का प्रयोग पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

भाजपा ने दक्षिण हरियाणा में विकास की नई इबारत लिखी : मंत्री
हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के पिछले 12 वर्षों के कार्यकाल में दक्षिण हरियाणा में विकास की नई इबारत लिखी गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही विकास संबंधी कमियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की भावना को धरातल पर उतारते हुए दक्षिण हरियाणा में सड़क, पेयजल, सीवरेज, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को गति दी है। इस दौरान सकतपुर के सरपंच छत्रपाल, पूर्व सरपंच प्रीतम, हाकिम नंबरदार, डॉ. शेर सिंह गिरवर, हसनपुर से जिला कष्ट निवारण समिति सदस्य सुभाष बोकन, सरपंच बिजन व जीतराम सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
गलियों में गंदे पानी की समस्या होगी दूर : सुभाष बोकन
गांव हसनपुर निवासी व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य सुभाष बोकन ने बताया कि पांचों गांवों की आबादी 50 हजार से अधिक है। इन गांवों में अभी सीवर लाइन नहीं होने से परेशानी होती है। गंदा पानी गलियों में बहता रहता है। मास्टर सीवर लाइन बिछने से गलियों में गंदा पानी बहने की समस्या दूर हो जाएगी। वहीं, नहरी पानी की आपूर्ति शुरू होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी। इसके लिए गांव तक पानी पहुंचाने के लिए पानी की लाइन बिछाई जाएगी। उन्होंने बताया कि ये गांव नगर निगम गुरुग्राम और मानेसर क्षेत्र से बाहर हैं, जिसके कारण यहां सीवर और पानी की व्यवस्था पर्याप्त नहीं हो पाई थी। सीवरेज कार्य शुरू होने से लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान होगा। संचित बोकन और अधिवक्ता हरि ने बताया कि इससे गांवों में लोगों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो पाएगी। गांवों में लंबे समय से इसकी जरूरत महसूस हो रही थी। सभी ने मंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed