फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Ellenabad by-election results BJP's moral victory

ऐलनाबाद उपचुनाव के नतीजे भाजपा की नैतिक जीत

Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
Ellenabad by-election results BJP's moral victory
गुरुग्राम। किसान आंदोलन के बीच ऐलनाबाद उप चुनाव में जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी को वोट मिले हैं, हार के बावजूद भी उससे भाजपा के नेताओं का हौसला बढ़ा है। नतीजा आने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने गुरुग्राम में पत्रकार वार्ता में कहा कि विरोधी राजनीतिक पार्टियों के लोगों ने किसान आंदोलन के नाम पर हमारे खिलाफ जिस तरह का माहौल ऐलनाबाद में बनाने की कोशिश की, उसे वहां के लोगों ने नकार दिया और भाजपा प्रत्याशी को दिल से वोट किया। हमें पिछली बार के मुकाबले 10 प्रतिशत वोट अधिक मिला। इससे साफ हो गया है कि ऐलनाबाद जैसे 95 प्रतिशत ग्रामीण हल्के के किसान भी भाजपा की नीतियों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव में आत्मसमर्पण नहीं किया होता तो निश्चित ही परिणाम भाजपा के पक्ष में होते। भाजपा ने पूरे दम से विकास के मुद्दों पर ऐलनाबाद चुनाव लड़ा और विपरीत परिस्थितियों में भी आईएनएलडी को टक्कर दी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अभय चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि अभय चौटाला भले ही कुछ हजार वोटों से जीत गए हैं, लेकिन जिस मुद्दे पर उन्होंने इस्तीफा देने के बाद यह चुनाव लड़ा, उस मुद्दे पर ऐलनाबाद की जनता ने अभय को नैतिक रूप से हरा दिया है। जिसे आईएनएलडी का गढ़ माना जाता रहा है, वहां भाजपा को लगभग 60 हजार वोट मिलना इस बात का परिचायक है कि ऐलनाबाद में अब भय और अहंकार का गढ़ ढह रहा है।
विज्ञापन

राजनीति साजिश के चलते किसान आंदोलन की आड़ में विपक्ष के लोगों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को गांव में घुसने और वोट मांगने तक से रोका गया, लेकिन इसके बावजूद हमने गांव-गांव जाकर क्षेत्र के विकास के लिए वोट मांगें। ऐलनाबाद के लोगों ने हमारी बातों पर विश्वास किया और हमें ऐतिहासिक रूप से वोट किया। धनखड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव को पकड़ कर रखा। जिसके कारण हमें 40 प्रतिशत वोट मिल पाया। जबकि पिछली बार भाजपा का वोट प्रतिशत मात्र 30 रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि हमारे सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं और उपचुनाव के नतीजे ये बताते हैं कि ऐलनाबाद जैसे 95% ग्रामीण हल्के के किसान भी मोदी और मनोहर के साथ हैं। इस कांफ्रेंस में भाजपा के सचिव समय सिंह भाटी, जिलाध्यक्ष गार्गी कक्कड़, प्रदेश के मीडिया सह प्रमुख अरविंद सैनी, जिला महामंत्री मनीष गाड़ोली आदि नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed