{"_id":"6afc5fc91c7aef2c190ed73a","slug":"electricity-connections-will-be-able-to-be-permanently-removed-via-a-mobile-app-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-107654-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: मोबाइल एप से स्थायी रूप से हटाया जा सकेगा बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: मोबाइल एप से स्थायी रूप से हटाया जा सकेगा बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
अब सभी डिस्कनेक्शन की प्रक्रिया मोबाइल एप से ही होगी : विक्रम सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) ने बिजली कनेक्शन के स्थायी विच्छेदन (परमानेंट डिस्कनेक्शन) के लिए पीडीसीओ मोबाइल एप शुरू किया है। इसका उद्देश्य प्रक्रिया को डिजिटल, पारदर्शी और प्रभावी बनाना है। यह एप अब पूरी तरह कार्यरत है।
प्रबंध निदेशक विक्रम सिंह के निर्देशानुसार, सभी फील्ड कार्यालयों में पीडीसीओ अब अनिवार्य रूप से एप से ही प्रोसेस होगा। मैनुअल प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। निगम प्रबंधन ने पाया कि कुछ कार्यालयों में अभी भी मैनुअल कार्रवाई हो रही है। प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में कोई भी पीडीसीओ मैनुअल तरीके से स्वीकार्य नहीं होगा। यह विषय ऊर्जा मंत्री अनिल विज की समीक्षा बैठक में भी शामिल था। एप डिस्कनेक्शन के दौरान आसपास के दो अन्य बिजली कनेक्शनों का विवरण भी दर्ज करता है। इससे डिफॉल्टर परिसरों की पहचान और नियमों के विरुद्ध नए कनेक्शन रोकने में मदद मिलेगी।
एप के लाभ
एप के प्रमुख लाभों में रियल-टाइम अपडेट, पेपरलेस प्रक्रिया और त्वरित कार्रवाई शामिल हैं। यह लंबित मामलों की आसान मॉनिटरिंग और प्रत्येक गतिविधि का डिजिटल रिकॉर्ड भी उपलब्ध कराता है। इससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता, सटीकता और जवाबदेही सुनिश्चित होगी। जनसंपर्क अधिकारी संजय चुघ ने बताया कि पीडीसीओ मोबाइल एप के माध्यम से डिस्कनेक्शन से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी एवं समीक्षा अधिक सरल और प्रभावी होगी।