फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Eight laborers injured one killed due to falling shuttering of underpass under construction

Gurugram: निर्माणाधीन अंडरपास की शटरिंग गिरने से आठ मजदूर घायल, एक की मौत, चार साल से चल रहा था निर्माण कार्य

Thu, 03 Aug 2023 08:51 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम
अमर उजाला ब्यूरो, गुरुग्राम Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 03 Aug 2023 08:51 PM IST
सार

पुलिस-प्रशासन और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से शटरिंग को हटाया गया। इस ऑपरेशन में आठ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

विज्ञापन
Eight laborers injured one killed due to falling shuttering of underpass under construction
घटना में एक की मौत, आठ घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरुग्राम के धनवापुर फाटक के पास बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे निर्माणाधीन अंडरपास की शटरिंग गिरने से आठ मजदूर दब गए। इसमें एक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान 21 वर्षीय गुड्डू के रूप में हुई है। सभी आठ मजदूर यूपी के संभल और बदायूं के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


सेक्टर-5 को धनवापुर से जोड़ने वाली सड़क पर रेलवे अंडरपास का निर्माण बीते चार साल से चल रहा है। धीमी गति से चल रहे इस कार्य के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानी भी हो रही है। बृहस्पतिवार को काम के दौरान ही शाम के समय अंडरपास की शटरिंग अचानक ढह गई। इससे अंडरपास में काम कर रहे 9 मजदूर दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल ही बचाव कार्य शुरू करते हुए पुलिस और दमकल को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन

 

पुलिस-प्रशासन और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। जेसीबी की मदद से शटरिंग को हटाया गया। इस ऑपरेशन में आठ मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। उन्हें मामूली चोटें आई हैं। इस हादसे में 21 वर्षीय गुड्डू नामक एक मजदूर की मौत हो गई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed