फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Efforts to speed up 29 development works begin

Gurugram News: 29 विकास कार्यों को गति देने की कवायद शुरू

Mon, 03 Nov 2025 05:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 05:54 PM IST
विज्ञापन
Efforts to speed up 29 development works begin
सोहना नगरपरिषद 21 वार्डों में 7.33 करोड़ रुपये खर्च करेगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोहना। सोहना नगरपरिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए परिषद 29 नए विकास कार्यों पर सात करोड़ 33 लाख रुपये की राशि खर्च करेगी। परिषद ने विकास कार्य कराने के लिए टेंडर छोड़ दिए हैं। उक्त विकास कार्य 21 वार्डों में कराए जाएंगे।

स्थानीय नगरपरिषद प्रशासन ने 21 वार्डों में विकास कार्य कराए जाने के लिए 29 टेंडर छोड़ दिए हैं, जिन पर सात करोड़ 33 लाख रुपये खर्च होंगे। ऐसे विकास कार्यों में नालियां, सड़कें, चौपाल निर्माण, सामुदायिक भवन, श्मशान घाट आदि शामिल हैं। वार्डों में विकास कार्य कराने के लिए पार्षद करीब छह माह से मांग करते आ रहे थे, जिस पर अमल करते हुए परिषद ने ठेकेदारों को कार्य सौंप दिए हैं। परिषद अधिकारियों ने ठेकेदारों से निर्धारित समय में कार्य पूरा करने के फरमान भी दिए हैं। कोताही बरतने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी। नगरपरिषद विकास कार्यों के लिए जल्द ही 20 टेंडर लगाएगा, जिन पर करोड़ों रुपये की राशि खर्च होगी, जिससे करीब 50 विकास कार्य हो जाएंगे। उक्त टेंडर नवंबर में दिए जाएंगे।
विज्ञापन


क्या कहती हैं ईओ
नगर परिषद ईओ सुमनलता बताती हैं कि परिषद द्वारा विकास कार्य कराने के लिए कदम उठाए जा रहे है, जिसके लिए 29 टेंडर छोड़ दिए गए हैं बाकी पर काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed