{"_id":"61895b354376e327524950be","slug":"efforts-to-reduce-traffic-pressure-till-the-new-year-gurgaon-news-noi614708314","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल तक ट्रैफिक दबाव कम करने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल तक ट्रैफिक दबाव कम करने की कवायद
विज्ञापन
गुरुग्राम (कुमार प्रवीण)। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले सोहना के पास बनाए जा रहे कनेक्टर निर्माण में देरी को लेकर निर्माण एजेंसी की कार्यशैली पर नाराजगी जाहिर की है। एनएचएआई ने सख्त लहजे में निर्माण एजेंसी को कनेक्टर निर्माण इस साल के अंत तक पूरा करने की हिदायत दे दी है।
यह पूरी कवायद नए साल में दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के अन्य शहरों को यातायात के दबाव से छुटकारा दिलाने के लिए की गई है। दिल्ली से गुरुग्राम के सोहना तक 59 किलोमीटर लंबे व छह लेन के इस कनेक्टर निर्माण के बाद अन्य एक्सप्रेसवे का भी सीधा जुड़ाव हो सकेगा। एनएचएआई के दावे के मुताबिक दिल्ली एनसीआर को जाम से निजात दिलाने के लिए बनाए जा रहे कॉरिडोर के निर्माण कार्य में अब तेजी देखने को मिलेगी।
2023 तक पूरा करना है निर्माण
निर्माण एजेंसियों को दिल्ली के अक्षरधाम से शुरू होकर गुरुग्राम के सोहना में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले कनेक्टर के निर्माण की रफ्तार बढ़ाने के निर्देश दे दिए गए हैं। एनएचएआई इस बात से ज्यादा नाराज है कि टेंडर हासिल होने के बाद निर्माण एजेंसियों की ओर से गंभीरता के साथ काम नहीं किया जा रहा क्योंकि पूरे एक्सप्रेसवे का निर्माण जून 2023 तक पूरा होना है, इसलिए इतनी धीमी गति से हो रहे निर्माण से यह संभव नहीं हो पाएगा। लिहाजा इसके निर्माण की रफ्तार बढ़ानी होगी। एनएचएआई ने एजेंसी के परियोजना निदेशक को हर महीने इसकी प्रगति रिपोर्ट देने को भी कहा है।
विज्ञापन
पूरे दिल्ली-एनसीआर का ट्रैफिक दबाव होगा कम
एनएचएआई का दावा है कि यह कनेक्टर पूरे दिल्ली एनसीआर के ट्रैफिक दबाव को कम करने में मददगार बनेगा। गुरुग्राम, फरीदाबाद के साथ ही गाजियाबाद, नोएडा और पूरी दिल्ली की सड़कों पर यातायात खासकर भारी वाहनों का दबाव कम करने में मदद मिलेगी क्योंकि यह कनेक्टर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे को गांव खेड़ला में कुंडली - मानेसर - पलवल और राजीव चौक - सोहना के साथ ही द्वारका एक्सप्रेसवे को भी जोड़ेगा। दिल्ली में यह अक्षरधाम में दिल्ली-मेरठ और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। केएमपी तथा दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे बनकर तैयार है जबकि दिल्ली - देहरादून और द्वारका एक्सप्रेस वे का निर्माण जारी है। ये दोनों भी जून 2023 तक पूरे होने हैं।
तीन चरणों में बांटकर हो रहा काम
दिल्ली-मुंबई कनेक्टर का काम समय पर पूरा हो, इसके लिए पूरे प्रोजेक्ट को तीन चरणों में बांटकर काम कराया जा रहा है। एनएचएआई के परियोजना निदेशक निर्माण जम्भूलकर का कहना है कि टेंडर हासिल करने के बाद कुछ हिस्सों में निर्माण एजेंसी ने अभी तक काम शुरू नहीं किया है। वहां किसी तरह की रुकावट नहीं है इसलिए अब निर्माण एजेंसी की जवाबदेही तय कर निर्माण कार्य को रफ्तार देनी होगी। इसके साथ ही जहां किसी तरह की तकनीकी दिक्कत आ रही है तो उन्हें भी दूर करने को कहा गया है।