फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   ED raids on MLA Gopal Kanda's house and office

Gurugram News: विधायक गोपाल कांडा के घर और कार्यालय पर ईडी के छापे

Wed, 09 Aug 2023 11:09 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरुग्राम Updated Wed, 09 Aug 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
ED raids on MLA Gopal Kanda's house and office
आठ घंटे चली जांच, कई दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गई ईडी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार सुबह हरियाणा लोकहित पार्टी के संस्थापक व सिरसा से विधायक गोपाल कांडा के सिविल लाइन स्थित घर और एयरलाइंस कंपनी के एमडीएलआर के कार्यालय पर छापे मारे। ईडी की करीब आठ घंटे तक जांच चली। इस दौरान ईडी कई दस्तावेज जब्त कर अपने साथ ले गई।
सबसे पहले टीम उनके घर पर जांच के लिए पहुंची। इसके बाद टीम पुलिस की सुरक्षा के बीच उनके कार्यालय पर जांच के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि ईडी ने विधायक गोपाल कांडा के कारोबार से जुड़े दस्तावेज की जांच की। टीम अपने साथ कई महत्वपूर्ण दस्तावेज ले गई। ईडी के छापे की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से भी अतिरिक्त पुलिस बल उनके घर के बाहर लगा दिया गया।
विज्ञापन


राजनीतिक दलों से रहे अच्छे संबंध
विधायक गोपाल कांडा के हरियाणा के सभी राजनीतिक दलों से अच्छे संबंध रहे हैं। 1999 में आईएनएलडी की टिकट से सिरसा की सीट से विधायक बन चुके हैं। इसके साथ ही 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आईएनएलडी से टिकट न मिलने पर निर्दलीय चुनाव लड़कर भी जीत चुके हैं। इसके बाद भूपेंद्र हुड्डा की सरकार को समर्थन देकर गृह मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



रेडियो रिपेयर की दुकान से खड़ी की एयरलाइंस कंपनी
गोपाल कांडा ने सिरसा में रेडियो रिपेयर की दुकान से शुरुआत करके खुद की एयरलाइंस कंपनी स्थापित कर डाली। वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में दाखिल शपथपत्र में करीब 70 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया था। बताया जाता है कि उनका गोवा में बिग डैडी नाम से कैसीनो चलता है। उन्हें गोवा का कैसीनो किंग भी कहा जाता है। एक समय कांडा का कैसीनो गोवा में समुद्र के अंदर खड़े रहने वाले शिप पर चलता था। गोपाल कांडा की कंपनी मैसर्स गोल्डन ग्लोब होटल्स प्राइवेट लिमिटेड के इस शिप में उनका कैसीनो रियो चलता था।



एयरहोस्टेस सुसाइड केस में रहे थे चर्चा में
गोपाल कांडा एयरलाइंस कंपनी में एयर होस्टेस रही गीतिका के सुसाइड करने के मामले में उन्हें हरियाणा के गृह राज्य मंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। गीतिका सुसाइड मामले में गोपाल कांडा को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इस मामले में 15 दिन पहले कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया है। गोपाल कांडा ने हरियाणा लोकहित पार्टी बना रखी है। इसी पार्टी से वह सिरसा विधानसभा सीट से विधायक हैं। गोपाल कांडा ने मौजूदा समय में हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई वाली सरकार को समर्थन दे रखा है। उनके भाई गोविंद कांडा लगभग डेढ़ साल पहले बीजेपी में शामिल हुए और ऐलनाबाद सीट पर हुए उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed