फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   E-vehicles can run throughout the year in some areas

कुछ इलाकों में साल भर में दौड़ सकते हैं ई-वाहन

Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
E-vehicles can run throughout the year in some areas
गुरुग्राम। शहर के कुछ इलाकों को एक साल के अंदर इलेक्ट्रिक व्हीकल जोन बनाने का जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। योजना के तहत पुराने व जर्जर वाहनों को स्क्रैप कर उनकी जगह इलेक्ट्रिक वाहनों को चलाया जाएगा। नगर निगम आयुक्त के निर्देश के बाद प्रथम चरण में डीजल वाहन मालिकों को जागरूक किया जाएगा ताकि वाहनों को जल्द से जल्द स्क्रैप कर उनकी जगह पर इलेक्ट्रिक वाहनों को सड़क पर उतारा जा सके। योजना के मुताबिक डीजल वाहनों के बाद दूसरे चरण में पुराने पेट्रोल वाहन मालिकों को चिह्नित कर उन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद के प्रति जागरूक किया जाएगा। खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक व्हीकल जोन बनाने के लिए नगर निगम व यातायात विभाग की तरफ से वाहन मालिकों को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक व्हीकल जोन में यातायात पुलिस की विशेष भूमिका रहेगी। यातायात इसके लिए अभियान चलाकर इलेक्ट्रिक व्हीकल जोन के डीजल ऑटो मालिकों को इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए 60 से 65 हजार रुपये की सब्सिडी भी दी जाएगी। बैंकों के माध्यम से शेष बची राशि का लोन दिलवाया जाएगा। इसके लिए चार्जिंग स्टेशन भी होंगे। वहीं, पुराने वाहनों को स्क्रैप की राशि भी ऑटो मालिकों को ही मिलेगी।
विज्ञापन

ये इलाके होंगे शामिल
पायलट प्रोजेक्ट के तहत साइबर सिटी से गोल्फ कोर्स रोड, एमजी रोड मेट्रो स्टेशन, ईफ्को चौक, हुडा सिटी सेंटर, गैलेरिया मार्केट, साइबर पार्क, सुभाष चौक आदि क्षेत्रों को शामिल करके इलेक्ट्रिक व्हीकल जोन बनाया जाएगा। इसके बाद योजना को अन्य क्षेत्रों में भी लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed