फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   e bike story

एप से लॉग इन करते ही ई-बाइक में एक्टिव हो जाएगा जीपीएस

Thu, 01 Aug 2019 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
e bike story
गुरुग्राम हुडा सिटी सेंटर पर ई-बाइक का शुभारंभ करते जीएमसीबीएल के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिका - फोटो : Gurgaon
गुरुग्राम। गुरुग्राम महानगर शहरी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) ने बृहस्पतिवार को मोबिसी के साथ मिलकर ई-बाइक की शुरूआत की। इसकी शुरूआत जीएमसीबीएल के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी अशोक कुमार बंसल ने की। ऐप के जरिए मिलने वाली ई-बाइक से शहर के प्रदूषण स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। इस दौरान उन्होंने ई-बाइक भी चलाई।
विज्ञापन

संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने बताया कि शहर में बढ़ते वाहनों के दबाव और प्रदूषण स्तर को कम करने के लिए मोबिसी के साथ मिलकर यह कदम उठाया गया है। जीएमडीए ने मोबिसी को एक वर्ष तक बस स्टैंड पर चलाए जाने की अनुमति प्रदान की है। बस से आने वाले यात्री स्टैंड से ऐप के जरिए ई-बाइक लेकर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं, जहां उन्होंने जाना है वहां पहुंचकर नजदीकी स्टैंड पर बाइक को जमा करवा देंगे।
विज्ञापन

मोबिसी के फाउंडर आकाश गुप्ता ने बताया कि गोआ सहित यह देश के चार अन्य राज्यों में चलाई जा रही है। इसमें एप के जरिए ई-बाइक मिलते ही जीपीएस एक्टिवेट हो जाएगा। पहली बार बाइक लेने पर 15 मिनट तक किराए में छूट मिलेगी जबकि दूसरी बार लेने पर किराए में 50 फीसदी की छूट दी जाएगी। यह पर्यावरण संरक्षण के मद्देनजर सुविधा को शुरू किया गया है। लोग इसका प्रयोग अधिक से अधिक करें, इसके लिए यह विशेष छूट दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

50 सेंटरों पर करा सकते हैं बाइक जमा
आकाश गुप्ता ने बताया कि शुरुआत में ई-बाइक के 4 सेंटर बनाए गए हैं। यहां से बाइक को प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन लोगों की सुविधा को देखते हुए बाइक ड्रॉप करने के 50 सेंटर बनाए गए हैं। यात्री मेट्रो स्टेशन सेंटर सहित चार सेंटरों से बाइक लेने के बाद अपने नजदीकी सेंटर पर बाइक छोड़कर अपने गंतव्य की ओर जा सकते हैं। यात्री जिस लोकेशन में जाएंगे, एप उसी लोकेशन के नजदीकी सेंटर के बारे में बता देगी।

क्यूआर कोड स्कैन करते ही शुरू होगा जीपीएस और समय
बाइक की बुकिंग एप के जरिए होगी। एप में आने वाले पासवर्ड से ई-बाइक यात्री को अलॉट होगी तथा क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद ही यह एक्टिवेट होगी। क्यू आर कोड स्कैन के बाद न केवल समय शुरू होगा बल्कि जीपीएस सिस्टम भी शुरू हो जाएगा। इससे बाइक की लोकेशन पर नजर रखने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed