फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Dwarka Expressway may start by the end of August

Gurugram News: अगस्त के अंत तक शुरू हो सकता है द्वारका एक्सप्रेस वे

Fri, 30 Jun 2023 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jun 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Dwarka Expressway may start by the end of August
बरसात के कारण निर्माण कार्य हो रहा प्रभावित, लग सकता है कुछ और समय
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे का हरियाणा वाला हिस्सा यातायात के लिए पूरी खुलने में अगस्त के अंत तक का समय लग सकता है। मानसून की शुरुआत के साथ ही बारिश के चलते निर्माण कार्य प्रभावित हुआ है। इसके चलते कुछ दिनों का विलंब हो सकता है। इससे पहले केंद्रीय भूतल परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्सप्रेस वे के हरियाणा वाले हिस्से के जुलाई महीने में पूरी तरह शुरू कर देने की बात कही थी। हालांकि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी तय समय सीमा में काम पूरा करने के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं।
पिछले सप्ताह से शुरू हुुई बारिश के चलते शहर में चल रहे निर्माण कार्य प्रभावित हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा प्रोजेक्ट द्वारका एक्सप्रेस वे है। नौ हजार करोड़ रुपये की लागत से 29.6 किलोमीटर लंबाई का देश का पहला एलिवेटेड 8-लेन एक्सेस कंट्रोल एक्सप्रेस वे पूरी तरह अप्रैल 2024 में पूरा हो जाएगा। हरियाणा वाले हिस्से में 18.9 किलोमीटर सिंगल पिलर का निर्माण हो रहा है। दिल्ली में 10.1 किलोमीटर लंबे सिंगल पिलर पर 34 मीटर चौड़ा एक्सप्रेस-वे बनाया जा रहा है। एक्सप्रेसवे का सड़क नेटवर्क चार स्तरों का है। टनल, अंडरपास, ग्रेड रोड, एलिवेटेड रोड और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। एक्सप्रेसवे के दोनों ओर थ्री लेन सर्विस रोड का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेस-वे का निर्माण चार खंडों में प्रगति पर है। जिनमें दिल्ली क्षेत्र में पहला महिपालपुर के शिव मूर्ति से बिजवासन तक (5.9 किमी), दूसरा बिजवासन आरओबी से गुरुग्राम में दिल्ली-हरियाणा सीमा तक (4.2 किमी), हरियाणा क्षेत्र में तीसरा दिल्ली-हरियाणा सीमा से बसई आरओबी तक (10.2 किमी) तथा चौथा बसई आरओबी से खेड़की दौला (क्लोवरलीफ इंटरचेंज) तक (8.7 किमी) है।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रस्तावित ग्लोबल सिटी के साथ-साथ अन्य सेक्टरों को भी जोड़ेगा

हरियाणा में यह एक्सप्रेसवे पटौदी रोड (एसएच-26) में हरसरू के पास और फर्रुखनगर (एसएच-15 ए) में बसई के पास मिलेगा। इसके अलावा यह दिल्ली-रेवाड़ी रेललाइन को गुरुग्राम के सेक्टर-88 (बी) के पास और भरथल में भी क्राॅस करेगा। एक्सप्रेस-वे गुरुग्राम जिला में प्रस्तावित ग्लोबल सिटी के साथ-साथ सेक्टर - 88, 83, 84, 99, 113 को द्वारका सेक्टर-21 से जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed