फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to the lax attitude of the police, there is always a jam at the main Lal Kuan Chowk of the city

Gurugram News: पुलिस के लचर रवैये के चलते शहर के मुख्य लाल कुआं चौक पर लगा रहता है जाम

Mon, 05 May 2025 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Due to the lax attitude of the police, there is always a jam at the main Lal Kuan Chowk of the city
लोगों का आरोप, स्थानीय प्रशासन को सारी जानकारी होने के बावजूद भी अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर कोई नकेल नहीं कसी जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर झिरका। शहर के मुख्य लाल कुआं चौक पर फैल रहे अतिक्रमण के कारण राहगीरों को हमेशा जाम का सामना करना पड़ रहा है। पुलिस के लचर रवैये के कारण यहां पर मनचले और दबंग युवक अपनी गाड़ियों को खड़ा कर चले जाते हैं और घंटों तक यह गाड़िया यहां पर खड़ी रहती हैं। इसके चलते मुख्य बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों को भारी जाम के चलते काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का आरोप है कि स्थानीय प्रशासन को सारी जानकारी होने के बावजूद भी अवैध अतिक्रमण और अवैध पार्किंग को लेकर कोई नकेल नहीं कसी जा रही है।

शहर के रतन गोयल, सम्मी गांधी, वार्ड-11 पार्षद महेंद्र कौशिक, पार्षद हसन मोहम्मद, हरीश आदि जिम्मेदार नागरिकों का कहना है कि लगातार स्थानीय प्रशासन से सारी जानकारी देने के बावजूद भी अवैध रूप से वहां पर गाड़िया खड़ी करने वाले लोगों से कोई निजात नहीं दिलाई जा रही है। इसके अलावा नो पार्किंग का बोर्ड लगा होने के बावजूद भी लगातार अवैध वाहनों को पार्क किया जा रहा है जबकि पुलिस के जवान दिन में दो से तीन बार यहां जाम खुलवाने के लिए आते हैं और जाम खुलवाने के बाद सिटी थाना में चले जाते हैं।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि अगर कोई बीमार व्यक्ति लाल कुआं चौक से गलती से भी चला गया तो जाम के कारण उसे आधे घंटे जाम में फंसा रहना पड़ता है। कुछ दबंग दुकानदारों ने अपनी दुकान के आगे रेहड़ी लगवाई हुई हैं, जिनसे यह हजारों रुपये महीना लेते हैं। इनके चलते भी जाम की स्थिति बन जाती है। ऐसी बात नहीं की लोग प्रशासन से जाम की शिकायत नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर लोगों की शिकायत अवैध पार्किंग और जाम को लेकर है तो निश्चित रूप से सिटी थाना प्रभारी को बोलकर वहां पुलिस के जवानों की तैनाती कराई जाएगी और अवैध पार्क किए गए वाहनों को ऑनलाइन चालान के साथ इंपाउंड करने का कार्य भी पुलिस द्वारा किया जाएगा। अवैध पार्किंग को लेकर भी शहर में जल्द ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। - लक्ष्मी नारायण, एसडीएम, फिरोजपुर झिरका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed