फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to speed and drowsiness, the truck collided with another truck on the highway and overturned.

Gurugram News: रफ्तार और नींद की झपकी से हाईवे पर दूसरे ट्रक से टकराकर पलटा ट्रक

Thu, 19 Feb 2026 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Due to speed and drowsiness, the truck collided with another truck on the highway and overturned.
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव के पास हुआ हादसा, तीन-चार कारें भी टकराईं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मानेसर/पटौदी। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पचगांव के पास दिल्ली से जयपुर जा रहे ट्रक चालक को नींद आ गई और वह डिवाइडर से टकराकर जयपुर की तरफ जा रहे ट्रक से टकरा गया। इसके बाद एक ट्रक मौके पर पलट गया और पीछे से आ रही तीन से चार कारें भी टकरा गई। हादसे के बाद सभी लोग सुरक्षित हैं। ऐसे में ट्रक पलटने के कारण हाईवे पर लगभग दस किलोमीटर लंबा जाम लग गया। घंटों तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से ट्रक को हटाया। घंटों मशक्कत के बाद लोगों को जाम से राहत मिली।


इसी बीच मानेसर के सीही गांव में भी एक ट्रक पलटने की घटना हुई। यहां सड़क और नालों की जर्जर स्थिति के कारण ट्रक संतुलन खो बैठा और पलट गया। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से क्रेन के जरिये ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद सड़क पर वाहनों का आवागमन फिर से सुचारू रूप से शुरू हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब सड़क और खुले नाले होने के कारण यह इलाका बड़े वाहनों के लिए खतरनाक हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed