फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Due to extreme heat, a container parked on Alwar-Delhi road caught fire

Gurugram News: भीषण गर्मी के कारण अलवर-दिल्ली मार्ग पर खड़े एक कंटेनर में लगी आग

Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Due to extreme heat, a container parked on Alwar-Delhi road caught fire
अलवर दिल्ली मार्ग मार्ग पर खड़ी एक दुकान में आग बुझाता फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
फिरोजपुर झिरका। अलवर-दिल्ली मुख्य मार्ग पर एक बॉडी मेकर की दुकान के बाहर खड़े 10 टायरों वाले कंटेनर में अचानक आग लग गई। सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कंटेनर का केबिन जल कर राख हो चुका था। मौके पर पुलिस पीसीआर भी पहुंच गई। आग के कारणों का पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गाड़ी के चालक निसार पुत्र इदरीश निवासी छपरा थाना पहाड़ी ने बताया कि वह बिलासपुर से गाड़ी लेकर यहां आया था। वह गाड़ी को खड़ा कर चाय पीने के लिए होटल पर गया था, इतने में ही बंद गाड़ी में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाने की कोशिश की और दमकल की गाड़ी व 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया गया।प्रत्यक्षदर्शी पूर्व सरपंच अनीस अहमद ने बताया कि दमकल की तत्परता के कारण केवल एक ही गाड़ी के केबिन में आग लगी। वहां, उसके साथ 10 नए ट्रकों की बॉडी अरशद बॉडी मेकर की दुकान पर बन रही थी। तुरंत आग नहीं बुझती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

फोटो। अलवर दिल्ली मार्ग मार्ग पर खड़ी एक दुकान में आग बुझाता फायर ब्रिगेड के कर्मचारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed