{"_id":"689359ecdec5ecd994042d46","slug":"dtpe-launched-demolition-drive-in-two-illegal-colonies-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-64116-2025-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: 11 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: 11 अवैध निर्माणों पर चला बुलडोजर
विज्ञापन
नगर निगम गुरुग्राम ने जोन-1 में अवैध कब्जों व अनधिकृत निर्माणों पर की बड़ी कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। नगर निगम गुरुग्राम की एन्फोर्समेंट टीम ने बुधवार को जोन-1 क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए बादशाहपुर में लगभग एक एकड़ निगम भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस भूमि पर ट्यूलिप वायलेट सोसाइटी द्वारा आधे एकड़ क्षेत्र में कब्जा किया गया था, जबकि शेष भूमि पर झुग्गियां बसी हुई थीं। टीम ने 11 अवैध निर्माणों को तोड़ दिया।
निगम अधिकारियों की इस कार्रवाई में टीम ने पहले से चिन्हित भूमि पर मौजूद अनधिकृत निर्माण और अतिक्रमण को हटाने के लिए जेसीबी मशीनों का उपयोग करते हुए अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त, निगम की टीम ने एवेन्यू 69 कॉलोनी में 11 अनधिकृत निर्माणाधीन भवनों पर भी बुलडोजर चलाते हुए उन्हें ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक अभियंता आरके मोंगिया और कनिष्ठ अभियंता वरुण वशिष्ठ व पटवारी सुनील के नेतृत्व में की गई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
डीटीपीई ने दो अवैध काॅलोनियों में चलाया तोड़फोड़ अभियान
गुरुग्राम। जिला नगर योजनाकार विभाग के प्रवर्तन शाखा ने बुधवार को दो अवैध काॅलोनियों में तोड़फोड़ अभियान चलाया। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि मुबारिकपुर गांव की राजस्व संपदा में एक एकड़ वाली एक अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की गई। जेसीबी से 12 डीपीसी और एक निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया है। इसके अलावा इकबालपुर गांव की राजस्व संपदा में दो एकड़ क्षेत्रफल वाली एक अवैध कॉलोनी में दो चहारदीवारी और डीपीसी को ध्वस्त कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि अवैध काॅलोनियों में तोड़फोड़ जारी रहेगा। ब्यूरो