{"_id":"69dd052e5e402479360b84a8","slug":"drivers-are-not-improving-even-with-love-challans-increase-instead-of-decreasing-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-84817-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: प्यार से भी नहीं सुधर रहे चालक, घटने के बजाय बढ़े चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: प्यार से भी नहीं सुधर रहे चालक, घटने के बजाय बढ़े चालान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 से 18 हजार हुए नियम तोड़ने वाले चालक, इस हफ्ते 1.74 करोड़ के यातायात पुलिस ने किए चालान
9 माह से चल रहा चालान नहीं सलाम अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। साइबर सिटी के चालक यातायात नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं। करीब नौ महीने से चल रहे चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के बावजूद नियम तोड़ने वाले चालकों की संख्या में कमी नहीं आ रही है। पिछले हफ्ते के मुकाबले इनकी संख्या में छह हजार की वृद्धि हो गई है। पिछले हफ्ते चालकों 12674 चालकों पर कार्रवाई की गई थी और इस हफ्ते यह संख्या बढ़कर 18149 चालकों पर हुई है। पिछले हफ्ते यातायात पुलिस ने 1.67 करोड़ रुपये के चालान किए थे और अब यह जुर्माना राशि बढ़कर 1.74 करोड़ रुपये हो गई।
पुलिस उपायुक्त यातायात प्रतीक गहलोत ने बताया कि चालान नहीं सलाम मिलेगा अभियान के तहत छह से 12 अप्रैल के बीच में गलत दिशा में वाहन चलाने पर 2217, दोपहिया वाहन बिना हेलमेट के चलाने पर 809 व दूसरी सवारी द्वारा हेलमेट न लगाने पर 1087, सीट बेल्ट न लगाने पर 652, शराब पीकर वाहन चलाने पर 363, गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर 1387, दोपहिया वाहन पर तीन व्यक्ति बैठने पर 167, तेज गति में वाहन चलाने पर 50, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने पर 72, ध्वनि प्रदूषण पर 38,गलत लेन में वाहन चलाने पर 635 व अन्य चालान किए गए । यातायात पुलिस की तरफ से हर हफ्ते नियमों की जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रह हैं। इसके बावजूद भी नियमों की पालना नहीं हो पा रही है।