{"_id":"6b019b8a3c4f890a87005199","slug":"drinking-water-supply-to-improve-in-10-sectors-of-new-gurugram-gurgaon-news-c-24-1-gur1002-108068-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के 10 सेक्टर में बेहतर होगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: न्यू गुरुग्राम के 10 सेक्टर में बेहतर होगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन की मुख्यलाइन से जोड़ी जाएंगी तीन पाइपलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। न्यू गुरुग्राम के 10 सेक्टरों में रहने वाले लोगों को जल्द पर्याप्त पेयजल मिलेगा। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) ने इन सेक्टरों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए योजना तैयार की है। इसके तहत सेक्टर-72ए बूस्टिंग स्टेशन के पास अलमेडा चौक पर 1500 एमएम की मुख्य पेयजल लाइन से 1200 एमएम की पाइपलाइन में तीन जगह कनेक्शन किए जाएंगे। इस कार्य पर करीब 12 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
जीएमडीए ने करीब एक माह पहले सेक्टर-72 वाटर बूस्टिंग स्टेशन शुरू किया था। इसके माध्यम से सेक्टर-58 से 80 तक के क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति की जानी है। पहले इन क्षेत्रों में सेक्टर-51 वाटर स्थित बूस्टिंग स्टेशन से पानी की आपूर्ति होती थी। अब सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से आपूर्ति शुरू होने के बाद सेक्टर-70 से 80 तक की जरूरत की अनुसार पाइपलाइन को जोड़ने की तैयारी है। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे के आसपास विकसित सेक्टर 70 से 80 तक मौजूदा समय में पेयजल आपूर्ति पर्याप्त नहीं है। इसके चलते सोसाइटियों और कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को नियमित पानी नहीं मिल पा रहा है।
तीन जगह कनेक्शन होने से पाइपलाइन में पानी का प्रवाह बेहतर होगा और संबंधित क्षेत्रों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने में मदद मिलेगी। इससे निवासियों को नियमित पेयजल आपूर्ति के अभाव में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या के समाधान के लिए जीएमडीए की ओर से सेक्टर-72ए स्थित बूस्टिंग स्टेशन के समीप अलमेडा चौक के पास मेन पेयजल लाइन से तीन स्थानों पर कनेक्शन किए जाएंगे। इस व्यवस्था के माध्यम से 10 सेक्टरों तक पर्याप्त पानी पहुंचाने का रास्ता तैयार होगा। इस कार्य पर करीब 12 लाख रुपये खर्च आने का अनुमान है।
विज्ञापन
जीएमडीए के कार्यकारी अभियंता अभिनव वर्मा ने बताया कि सेक्टर-72 बूस्टिंग स्टेशन से सेक्टर-58 से 80 तक पर्याप्त पानी पहुंचाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। पाइपलाइन में कनेक्शन करने से नए गुरुग्राम के सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बेहतर हो सकेगी।